Chaibasa News : सेरसा चक्रधरपुर ने लार्सन क्लब चाईबासा को 72 रनों से हराया

Updated at : 31 Jan 2025 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : सेरसा चक्रधरपुर ने लार्सन क्लब चाईबासा को 72 रनों से हराया

चाईबासा : अशोक कुमार जैन नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

चाईबासा.पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की ओर से गुरुवार को अशोक कुमार जैन नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई. जिसमें दूसरे सेमीफाइनल मैच में सेरसा चक्रधरपुर ने लार्सन क्लब चाईबासा को 72 रनों से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया.जानकारी के अनुसार, चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये आज के मैच में टॉस लार्सन क्लब के कप्तान ने जीता व सेरसा चक्रधरपुर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. सेरसा की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाये. सेरसा की ओर से शुभम सिंह ने सात छक्के और पांच चौके की मदद से 108 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. अन्य बल्लेबाजों में अमरेंद्र सामंता ने 52 रन, राजीव रंजन ने 32 व अमित दास ने 19 रन बनाये. लार्सन क्लब के आनंद श्रीवास्तव ने दो विकेट हासिल किये. जबकि जन्मजय व देवांश शुक्ला को एक-एक विकेट मिले.

लार्सन क्लब 214 रन बनाकर ऑल आउट

इधर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी लार्सन क्लब की टीम 30.5 ओवर में 214 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. लार्सन क्लब की ओर से जन्मजय सिंह यादव ने 48, तौसिफ अहमद ने 36, आनंद श्रीवास्तव ने 32 व देवांश शुक्ला ने 31 रन बनाये. सेरसा चक्रधरपुर की ओर से हिमांशु शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 38 रन देकर चार विकेट, अमित दास ने 23 रन देकर दो विकेट हासिल किये. ए पवन कुमार, डेविड सांगा व अमरेंद्र सामंता को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola