Chaibasa News : 15 दिनों बाद खुला पट, प्रभु ने भक्तों को दर्शन दिया

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

ईबासा के सदर बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार की शाम को महाप्रभु जगन्नाथ का नेत्रोत्सव अनुष्ठान कार्यक्रम हुआ.

विज्ञापन

चाईबासा.

चाईबासा के सदर बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार की शाम को महाप्रभु जगन्नाथ का नेत्रोत्सव अनुष्ठान कार्यक्रम हुआ. करीब 15 दिनों बाद प्रभु जगन्नाथ ने भक्तों को दर्शन दिया. 15 दिनों बाद मंदिर का पट भक्तों के दर्शन के लिए खोला गया. शाम छह बजे तीनों विग्रहों को मंदिर के राजसिंहासन पर विराजमान कर शृंगार कर पूजा-अर्चना की गयी. मंदिर कमेटी ने जगन्नाथ मंदिर को फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया.

आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे महाप्रभु

मंदिर के पुजारी बजरंग मिश्रा ने बताया कि रथयात्रा महत्वपूर्ण त्योहार है. प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को समर्पित है. चाईबासा में रथयात्रा की तैयारियां पिछले कुछ दिनों से चल रही थी. शुक्रवार की शाम चार बजे प्रभु अपने भाई-बहनों के साथ रथ पर नगर भ्रमण कराते हुए मौसीबाड़ी पहुंचेंगे.

150 साल पुरानी है यात्रा, रथ खींचने को उमड़ती है भीड़

सदर बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर में करीब 150 साल से लगातार रथयात्रा की परंपरा निभायी जा रही है. मंदिर कमेटी विशेष तैयारी करती है. यहां भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola