Bokaro News : मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की हुई पूजा-अर्चना
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 1:39 AM
Bokaro News : दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में कलश स्थापन के साथ माहौल हुआ भक्तिमय
Bokaro News :बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में सोमवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू हो गयी. नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की गयी. वहीं संध्या आरती में पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. फुसरो शहर के विभिन्न पंडालों और मंदिरों में कलश स्थापित कर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गयी. लोगों ने अपने-अपने घरों में कलश स्थापित कर नवरात्र की पूजा व पाठ शुरू की. नवरात्र शुरू होने के साथ ही क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है. फुसरो शहर के करगली गेट दुर्गा मंदिर, ढोरी स्टाफ क्वार्टर दुर्गा मंदिर, बैंक मोड़ फुसरो दुर्गा मंदिर, सेंट्रल कॉलोनी मकोली दुर्गा मंदिर, सुभाषनगर दुर्गा मंदिर, जवाहर नगर दुर्गा मंदिर, शारदा कॉलोनी दुर्गा मंदिर, नावाखाली पाड़ा दुर्गा मंदिर, करगली बाजार दुर्गा मंदिर, फुसरो स्टेशन दुर्गा मंदिर, रामनगर दुर्गा मंदिर, बेरमो सीम दुर्गा मंदिर आदि पंडालों में कलश स्थापना की गयी. वहीं फुसरो नप क्षेत्र के नावाखाली पाड़ा करगली बाजार में बंगाली रीति-रिवाज के साथ पूजा की जा रही है. यहां मां दुर्गा की एक अलग प्रतिमा कमरे में स्थापित कर पूजा हो रही है. वहीं दूसरी ओर ढोरी स्टाफ क्वार्टर में निर्माणाधीन मां काली दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की स्थापित स्थायी प्रतिमा की पूजा की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










