Bokaro News: छठ पूजा को लेकर बाजारों में जमकर हुई खरीदारी

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 27 Oct 2025 12:47 AM

विज्ञापन

Bokaro News: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर आस्था और उत्साह का वातावरण पूरे बेरमो कोयलांचल में दिख रहा है. रविवार की शाम छठव्रतियों ने खरना किया. इसी के साथ छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जल उपवास शुरू हो गया है.

विज्ञापन

व्रतियों ने दामोदर नदी व स्थानीय तालाबों में स्नान कर खरना का प्रसाद बनाया. वहीं पूजन व प्रसाद सामग्री की दुकानें सड़कों के दोनों ओर सजी हुई है. रविवार को दिन भर फुसरो बाजार गुलजार रहा. छठव्रती व उनके परिवार के सदस्य पूजन सामग्री व प्रसाद सामग्री की खरीदारी करते रहे. प्रसाद सामग्री के लिए फल, केला, सेवा, नारियल, अनार, पानी फल, संतरा, गन्ना, अदरक, गाजर, बेर, बादाम, शकरकंद, आंवला आदि की जमकर बिक्री हुई.

ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में लगी रही बेरमो पुलिस

इधर बेरमो थाना की पुलिस भी ट्रैफिक व्यवस्था में लगी रही. छठ घाटों पर स्थानीय समिति व विभिन्न समाजिक संगठनों की ओर से व्रतियों की सेवा व सुविधा को लेकर तैयारी की गयी है. फुसरो शहर के छठ घाट सजधज कर तैयार है और सडकों पर जगह-जगह तोरणद्धार लगाया गया है. शहर के हिन्दुस्तान पुल फुसरो, करगली फिल्टर प्लांट, बेरमो स्टेशन, बालू बैंकर, घुटियाटांड, कमदाडीह, ढोरी खास, कल्याणी के दामोदर नदी एवं कारो व अमलो तालाब छठ घाट पर लाखों छठव्रती व श्रद्धालु महापर्व के तीसरे दिन सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य तथा चौथे दिन मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे.

फुसरो के बाजारों में ऊंचे दामों पर बिके फल

छठ महापर्व को लेकर रविवार को फुसरो बाजार, करगली बाजार व पुराना बीडीओ ऑफिस के बाजारों में फल व पूजन सामग्री खरीदने वालों की भीड़ लगी रही. अन्य दिनों की तुलना में फल व प्रसाद के सामान काफी महंगे बिके. साथ ही फल, दौरा, सूप आदि की खरीदारी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola