Bokaro News : जिला कबड्डी संघ का समर कैंप शुरू

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : जिला कबड्डी संघ का समर कैंप शुरू

Bokaro News : बोकारो जिला कबड्डी संघ का समर कैंप शुक्रवार को शुरू हुआ.

विज्ञापन

सेक्टर-09 बी क्लब मैदान में बालक व बालिकाओं के लिए बोकारो जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित समर कैंप शुक्रवार को शुरू हुआ. संघ के सचिव मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि इसमें विभिन्न स्कूलों के 52 बालक व बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बालकों को शैंपू कुमार और बालिकाओं को ईशा कुमारी कबड्डी के नियमों की जानकारी दे रहे हैं. इसके पूर्व कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि संगीता कुमारी ने किया. मौके पर कांग्रेस जिला सचिव संघमित सिंह, जितेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, विकास राजहंस, कुलजीत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, ओमप्रकाश, कृष्णा मालाकार, महेंद्र तिवारी, विकास पांडेय, हरिशंकर, सुनीता शर्मा, नीरा सिंह, जियालाल, छोटेलाल, हरेंद्र आदि मौजूद थे.

16 दिवसीय समर क्रिकेट कैंप 30 से

दक्षिण पूर्व रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (सेरसा), बीकेएससी की ओर से बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र के बच्चों के लिए 30 मई से 16 दिवसीय समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जायेगा. शुक्रवार को यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार ने दी. बताया कि यह कैंप का आयोजन प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से बोकारो रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे कॉलोनी के सेरसा स्टेडियम में होगा. कैंप में प्रतिभागियों को रणजी खिलाड़ियों व राज्य स्तरीय कोचों की ओर से आधुनिक तकनीक व खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जायेगा. बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग, विकेटकीपिंग, फिटनेस, खेल अनुशासन आदि से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकों पर मार्गदर्शन दिया जायेगा. यह कैंप उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करेगा.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola