Bokaro News : पठन-पाठन को जीवन का अहम हिस्सा मानते हैं शिक्षक अभिषेक कुमार सिंह

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : साहित्य और शिक्षा जगत में निरंतर बना रहे हैं अपनी पहचान

विज्ञापन

डी-नोबिली स्कूल चंद्रपुरा के वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रसिद्ध लेखक अभिषेक कुमार सिंह साहित्य और शिक्षा जगत में निरंतर अपनी पहचान बना रहे हैं. पिछले 20 वर्षों से वे नाटक और कहानियां लिख रहे हैं. श्री सिंह न केवल एक शिक्षक और लेखक हैं, बल्कि बच्चों और अभिभावकों की वे काउंसलिंग भी करते हैं. एक उत्साही पाठक के रूप में वे पठन-पाठन को अपने जीवन का अहम हिस्सा मानते हैं. साहित्यिक और शैक्षिक उपलब्धियों के कारण उन्हें कई प्रतिष्ठित महाविद्यालयों में जज के रूप में आमंत्रित किया गया जिनमें आइआइटी खड़गपुर भी शामिल है. वह समाज में घटते नैतिक मूल्यों को लेकर निरंतर प्रेरणादायक लेखन करते हैं. हाल ही में उनकी पुस्तक समयंतक द जेम ऑफ फर्च्यून को पाठकों ने काफी सराहा है. यह बच्चों के लिए ऐतिहासिक कथा और भौतिकी आधारित प्रयोगों का अनोखा मिश्रण है. इसमें इतिहास और विज्ञान को जोड़कर इस तरह प्रस्तुत किया गया है कि यह बच्चों की जिज्ञासा और कल्पनाशक्ति को नये पंख देता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola