Bokaro News : बालीडीह : रेलकर्मी ने फांसी लगा की आत्महत्या
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 05 Oct 2025 10:48 PM
Bokaro News : आसपास के लोगों ने आवास से दुर्गंध आने की सूचना थाना में दी
Bokaro News : बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी स्थित एक आवास से पुलिस टीम ने रविवार की रात एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. मृतक गले में फंदा लगाकर पंखे से लटका हुआ था. मृतक की शिनाख्त रेलकर्मी दुलारचंद मंडल(40 वर्ष) रूप में की गयी है. वह आवास में फिलहाल अकेले रह रहा था. पत्नी व बच्चे दुर्गा पूजा के दौरान पैतृक निवास पुरुलिया गये हुए थे. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों ने आवास से दुर्गंध आने की सूचना थाना को दी. पुलिस जब बंद दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश की, तो रेल कर्मी के शव को पंखे से फंदे के सहारे से लटकता पाया. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. परिवार को सूचित कर दिया गया है. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फर्द बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. शव को बोकारो जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










