बीएसएल : कर्मियों के बीच बंटेगा 50 हजार मॉस्क व 40 हजार साबुन

Author Shaurya Punj|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

कोरोना की जंग में कूदा बीएसएल, बीजीएच में 10 वेंटिलेटर की व्यवस्था

विज्ञापन

बोकारो : कोरोना वायरस से लडने की जंग में बोकारो स्टील प्लांट जद्दोजहद कर रहा है़ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये कार्मिकों व टाउनशिप में मुकम्मल व्यवस्था की गई है. इस्पात मंत्रालय व सेल की तरफ से आर्थिक मोर्चे पर मजबूती से लडने के लिये भारी-ंउचयभरकम सहयोग राशि राहत कोष में दी गयी है. बीएसएल प्रबंधन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और कोरोना वायरस के खिलाफ लडाई में सवार्ेतम संभव तरीके से आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है.

न्यूनतम मैनपावर के साथ प्लांट चालू

लॉक डाउन व सोशल डिस्टेसिंग के दौरान बीएसएल उत्पादन में कटौती के बावजूद आवश्यक निवराक व सुरक्षा उपायों को अपनाने से पीछे नहीं है. इसके बाद भी बीएसएल अपने जरूरी विभागों व उपकरणों को न्यूनतम मैनपावर के साथ सुरक्षा को अपनाते हुए चालू रखा है़ प्रबंधन ने आईसीयू बेड,आइसोलेशन बेड, क्वारंटाइन सुविधाएं, बडी मात्रा में सैनिटाइजर, मॉस्क, फॉगिंग, सेनेटाइजेशन आदि सहित कई चिकित्सा सुविधायें बीजीएच, प्लांट की इकाईयों व कार्यालयों पर उपलब्ध करायी है.

कार्यालयों व टाउनशिप में सेनेटाइजेशन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये प्लंाट के कई विभागों को बंद कर दिया गया है. कई विभागों का उत्पादन 50 प्रतिशत कम कर दिया गया है़ बीएसएल कर्मी व अधिकारी के बीच 29 हजार साबुन बांटा गया है. 40 हजार साबुन और बांटने की तैयारी है. 23 हजार मॉस्क बांटा गया है़ 50 हजार और मॉस्क बांटने की तैयारी चल रही है. पर्याप्त मात्रा में थर्मल स्कैनर उपलब्ध है. प्लांट के अंदर व बाहर नियमित रूप से कार्यालयों व टाउनशिप में सेनेटाइजेशन व फॉगिंग हो रहा है.

व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया

बीएसएल ने कोरोना वायरस के खिलाफ लडाई में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायी है. बीजीएच में विशेष रूप से आइसोलेशन वार्ड, क्वारंटाइन फेसिलिटीज, आइसीयू बेड, 10 वेंटिलेंटर, 100 सेफ्टी ड्रेस की व्यवस्था की गयी है. प्रबंधन महिला समिति बोकारो के माध्यम से मॉस्क का उत्पादन भी कर रही है, ताकि कर्मी व अधिकारी के लिये मॉस्क की कमी न हो़ अग्निशमन विभाग नियमित सफाई कर रहा है़ कोरोना के खिलाफ बीएसएल की जंग लगातार जारी है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola