Bokaro News : ड्रग पेडलर के बिहार कनेक्शन को खंगालने में जुटी बालीडीह पुलिस

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 06 Oct 2025 12:05 AM

विज्ञापन

Bokaro News : सरगना की गिरफ्तारी के बाद ड्रग पेडलर के एजेंटों की हो रही है तलाश

विज्ञापन

Bokaro News : मादक द्रव्य पदार्थ बेचने के आरोप में शनिवार को बालीडीह थाना व सेक्टर 12 थाना की पुलिस ने मुख्य सरगना सहित दो एजेंट को गिरफ्तार किया. तीनों की गिरफ्तारी के बाद मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता के निर्देश पर बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह की टीम ड्रग पेडलर का बिहार कनेक्शन खंगालने में जुट गयी है. गिरफ्तार मुख्य सरगना अनिरुद्ध साव उर्फ हित बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी में रहता था, जबकि वह स्थायी रूप से बिहार के विक्रमगंज स्थित नटवार का रहनेवाला है. ऐसे में पुलिस की टीम बिहार व पश्चिम बंगाल भी जांच करने जायेगी. पुलिस पता लगाने में जुटी है कि ड्रग पेडलर रैकेट किसके लिए काम कर रहा था. साथ ही साथ रैकेट में शामिल कई एजेंटों की तलाश भी पुलिस ने तेज कर दी है.

गिरफ्तार दोनों एजेंट मो फैज अकरम उर्फ बॉबी (25 वर्ष) व मो मतलुब आलम (23 वर्ष) गौस नगर मखदुमपुर बालीडीह थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. दोनों एजेंट कई माह से बोकारो के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक से घूम-घूम कर युवाओं को गांजा व ब्राउन शुगर उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे थे. गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि दोनों एजेंटों का सप्लायर बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी में रहनेवाला मुख्य तस्कर अनिरुद्ध साव ही है. दोनों की गिरफ्तारी के बाद से कई एजेंटों ने गांजा व ब्राउन शुगर बेचने का धंधा रोक दिया है. बालीडीह पुलिस सेक्टर 12 थाना के सहयोग से बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी में गुप्त तरीके से कई जगहों पर अभियान चला रही है. रैकेट में शामिल अन्य संदिग्ध युवाओं की खोज कर रही है.

कोट

बोकारो में किसी भी तरह के मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की छूट नहीं दी जा सकती है. यह समाज को खोखला करनेवाली प्रक्रिया है. हम लगातार अभियान चला कर युवाओं को नशा के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं. क्षेत्र में गतिविधि चला रहे ड्रग पेडलकर को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे. अभियान लगातार चल रहा है. कई बार मादक द्रव्य पदार्थ पकड़ा गया है.

– हरविंदर सिंह, एसपी, बोकारो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन