Bokaro News: गोमिया के प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र के मुबंई में हुई मौत

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 27 Oct 2025 12:49 AM

विज्ञापन

Bokaro News: सूचना पर तिसरी गांव के निवासी व समाजिक कार्यकर्ता मुकेश रविदास ने अस्पताल जाकर घटना की जानकारी ली और मृतक के परिजनों को सूचना दी. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, श्री रविदास ने इसकी सूचना झारखंड के पेयजल स्वच्छता सह मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद को दी. उन्होंने मृतक के शव को मुंबई से मंगाने के लिए श्रम विभाग से मिलने वाले 50 हजार रुपये दिलाने की बात कही है.

विज्ञापन

गोमिया प्रखंड के तिसरी गांव में छठ को लेकर आस्था का माहौल था, गांव के नारायण यादव के परिजन भी छठ त्योहार में व्यस्त थे, इसी बीच उनके पुत्र जगदीश यादव (42) की मौत की खबर आते ही पर्व की खुशी मातम में तब्दील हो गयी. इसके बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया, बताया गया कि मृतक पत्नी सुनीता देवी भी छठ कर रही थी, हादसे की खबर मिलने के बाद से वह सदमे में है. जानकारी के अनुसार तिसरी ग्राम निवासी जगदीश यादव 42 वर्ष मुंबई के वर्ली मे वाहन चालक था. वह रविवार की सुबह वाहन मालिक को लाने एयरपोर्ट गया था, वापस लौटते समय उसके सीने में में दर्द होने लगा, इसके बाद वाहन मालिक ने स्थानीय अस्पताल मे प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गयी.

शव को फ्लाइट से गांव लाया जा रहा

उक्त सूचना पर तिसरी गांव के निवासी व समाजिक कार्यकर्ता मुकेश रविदास ने अस्पताल जाकर घटना की जानकारी ली और मृतक के परिजनों को सूचना दी. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, श्री रविदास ने इसकी सूचना झारखंड के पेयजल स्वच्छता सह मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद को दी. उन्होंने मृतक के शव को मुंबई से मंगाने के लिए श्रम विभाग से मिलने वाले 50 हजार रुपये दिलाने की बात कही है. गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो और सीओ आफब आलम को मिलने पर झारखंड, सरकार से मिलने वाले मुआवजा दिलाने के अलावा मृतक की परिवार को विधवा पेंशन आदि लाभ दिलाने की बात कही. बताते चलें कि मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है. श्री रविदास ने बताया कि शव को फ्लाइट से भेजा जा रहा है. सोमवार की सुबह शव रांची एयरपोर्ट पहुचेगा. वहां से गोमिया ले जाया जायेगा. कहा कि वाहन मालिक ने भी मृतक के परिवार को आर्थिक मदद करने की बात कही है. फिलहाल मुंबई से शव गोमिया भेजने के लिये वाहन मालिक ने 72 हजार रुपए सहयोग किया है. इसके अलावा योगेंद्र यादव, बालगोविंद यादव, जगेश्वर यादव, महेंद्र यादव, नरेश यादव, नारायण यादव, मेघलाल यादव ने भी सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola