बोकारो में मना सीएम हेमंत सोरेन का जन्मदिन, लोगों ने केक काट कर बांटी मिठाई

Updated:
विज्ञापन

सीएम का जन्मदिन मनाते लोग

बोकारो के सेक्टर-09 में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

विज्ञापन

जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय सेक्टर-09 में सीएम हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन सोमवार को मना. नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की. झामुमो केंद्रीय सदस्य व जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने कहा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए हेमंत सोरेन लगातार आगे बढ़ रहे हैं, जिसका नतीजा है कि झारखंड का चहुंओर विकास हो रहा है.

कर्तव्य पथ पर अग्रसर हैं हेमंत

उन्होंने आगे कहा जल-जंगल-जमीन के संरक्षण की बागडोर को वह मजबूती के साथ संभाल रहे हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष हरिलाल मांझी ने कहा कि झारखंड राज्य गठन से झारखंड वासियों को जो उम्मीद व आकांक्षाएं थीं, उस पर हेमंत सरकार निरंतर आगे बढ़ रहे हैं.

पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ रतन लाल मांझी ने कहा झारखंड के सर्वमान्य नेता स्व. गुरुजी के मूलमंत्र को आत्मसात कर हेमंत सोरेन अपने कर्तव्य व व्यवहारिकता के कारण प्रदेश के आमजनों के दिलों पर राज करने में सफल रहे हैं.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति के सदस्य हसन इमाम अंसारी, बोकारो जिला के संगठन सचिव फैयाज आलम, शंकर कुमार, एनके सिंह, अनिल पासवान, आरबी चौधरी, यूसी कुंभकार, जितेन्द्र सिंह, बीएन तिवारी, बरिया तेली, सुभाष चंद्र महतो, अभिमन्यु मांझी, आमोद कुमार उपस्थित थे.


विज्ञापन
Sunil Kumar Tiwari

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola