सखी-सहेली के सावन महोत्सव में दिखी हरियाली और संस्कृति की झलक

Updated:
विज्ञापन

महोत्सव में शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network

बोकारो में सखी-सहेली द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों, नृत्य और मेहंदी के साथ हरियाली तीज का उत्सव धूमधाम से मनाया।

विज्ञापन

बोकारो: सखी-सहेली की ओर से चास स्थित हवेली में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव में महिलाओं ने सावन की हरियाली का संदेश देते हुए हरे रंग की साड़ियों, हरी चूड़ियों और पारंपरिक आभूषणों में शिरकत की.

कजरी और सावन गीतों पर महिलाओं ने किया नृत्य

कार्यक्रम में कजरी, झूला गीत, सावन के लोकगीत और भगवान शिव-पार्वती को समर्पित भक्ति गीतों पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया. प्रांगण में पारंपरिक झूले लगाये गये थे, जिसका महिलाओं और युवतियों ने जमकर आनंद लिया. महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी रचाकर सावन के पर्व को यादगार बनाया.

विजेताओं को सुहाग सामग्री देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. श्याम सुंदर चांदीवाला ने सभी विजेताओं को सुहाग सामग्री उपहार के रूप में प्रदान की.

मौके पर विभा सिंह, प्रीति शिखा, पूजा सिंह, जिनत अख्तर, अनिता, पूजा सरकार, ज्योति, निक्की, नीलम मिश्रा, अलका पिंटू, बबली सिंह, प्रभा, अर्चना ठाकुर, यामिनी, मधु, पूजा उत्कर्ष, डॉ. नेहा सहित दर्जनों महिलाएं और युवतियां मौजूद थीं.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola