बोकारो के स्कूल में सजा ‘UN’ का मंच, 148 छात्रों ने संभाली देशों की कमान; UNSC से WHO तक मंथन

Updated:
विज्ञापन

पश्मुन कार्यक्रम के प्रतिभागी विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

बोकारो के पेंटीकॉस्टल एसेंबली स्कूल में पहले पशमुन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें 148 विद्यार्थियों ने वैश्विक समस्याओं पर चर्चा की।

विज्ञापन

बोकारो: दी पेंटीकॉस्टल एसेंबली स्कूल, सेक्टर-12 में सोमवार को पहले पशमुन (पेंटीकॉस्टल एसेंबली स्कूल मॉडल यूनाइटेड नेशन्स) का आयोजन किया गया. सम्मेलन में 148 प्रतिनिधियों के साथ सचिवालय और कार्यकारी मंडल के 20 सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय सरोकारों पर चर्चा की.

यूएन के विभिन्न मंचों पर वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा

सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासभा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद और विश्व स्वास्थ्य संगठन में समकालीन वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया. विभिन्न देशों और संस्थाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे और नीतिगत सवाल उठाये. विद्यार्थियों ने विभिन्न दृष्टिकोणों का तार्किक परीक्षण करते हुए संवाद, वार्ता और सहमति के माध्यम से प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया.

शांति, संवाद और कूटनीति का दिया संदेश

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने की. उन्होंने युवा प्रतिनिधियों को शांति, संवाद, सहिष्णुता और कूटनीति के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया. महासचिव नाओमी एडेल प्रसाद ने गैवल बजाकर सम्मेलन के शुभारंभ की घोषणा की. उप-महासचिव तन्मय कुमार दुबे ने सभी प्रतिनिधियों को सम्मेलन की शपथ दिलायी.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधि सम्मानित

विशिष्ट अतिथि मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना की. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का सम्मान यूएनजीए में इराक की प्रतिनिधि अनुष्का सिंह, यूएनएससी में इटली की प्रतिनिधि दिव्या आर्या, यूएनएचआरसी में अमेरिका के प्रतिनिधि रितुम प्रभात और डब्ल्यूएचओ में दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधि नमन को दिया गया.

मौके पर विद्यालय के संस्थापक डॉ. डीएन प्रसाद, संस्थापक प्राचार्या सह मुख्य शैक्षणिक अधिकारी रीता प्रसाद, अधिशासी निदेशक डॉ. डैनियल माइकल प्रसाद, प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
C P Singh

लेखक के बारे में

By C P Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola