संत जेवियर स्कूल में खिलाड़ियों का लगा जमावड़ा, दो दिवसीय सीआइएससीइ क्षेत्रीय एथलेटिक मीट शुरू

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन करते प्राचार्य फादर अरुण मिंज एसजे

बोकारो के संत जेवियर स्कूल में दो दिवसीय सीआइएससीइ क्षेत्रीय एथलेटिक मीट 2026 का आगाज हुआ, जिसमें पांच क्षेत्रों के 533 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन

सेक्टर वन स्थित संत जेवियर्स विद्यालय बोकारो में मंगलवार से दो दिवसीय सीआइएससीइ क्षेत्रीय एथलेटिक मीट 2026 की शुरुआत हुई. उद्घाटन प्राचार्य फादर अरुण मिंज एसजे ने की.

प्रतियोगिता में रांची, देवघर, पटना, धनबाद व भागलपुर सहित पांच क्षेत्रों के 533 प्रतिभागी भाग लें रहे है. प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग के बालक व बालिकाओं के लिए सभी प्रमुख एथलेटिक स्पर्धाएं रखी गयी हैं.

प्राचार्य फादर अरुण ने कहा यह आयोजन युवा खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करेगा. बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगे जाने का मौका मिलेगा. मौके पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola