Bokaro News: बोकारो नदी के गोमिया छठ घाट पर गंगा आरती आज
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 27 Oct 2025 12:56 AM
Bokaro News: आयोजन संध्या अर्घ्य के समय करीब 4 बजे शाम से शुरू किया जाएगा. कार्यक्रम को सम्पन्न कराने वाले सभी आचार्य काशी से पधार रहे हैं.
श्री श्री छठ पूजा समिति गोमिया के सौजन्य से बोकारो नदी गोमिया छठ घाट में सोमवार को भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन संध्या अर्घ्य के समय करीब 4 बजे शाम से शुरू किया जाएगा. कार्यक्रम को सम्पन्न कराने वाले सभी आचार्य काशी से पधार रहे हैं. समिति के अध्यक्ष राजकुमार यादव, सचिव विजय करमाली, कोषाध्यक्ष बबलू जायसवाल ने कहा कि किसी को भ्रम ना हो इसके लिए स्पष्ट किया जा रहा है कि कार्यक्रम का आयोजन सिर्फ छठ पूजा समिति गोमियाँ बोकारो नदी घाट के सौजन्य से किया जा रहा है. इसमें सुगिया देवी फाउंडेशन या किसी भी अन्य संस्था का कोई योगदान नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










