ePaper

Bokaro News: तेनुघाट से लेकर दुगदा तक दामोदर के छठ घाटों पर दिखेगा लोक आस्था का अद्भुत नजारा

Updated at : 27 Oct 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: तेनुघाट से लेकर दुगदा तक दामोदर के छठ घाटों पर  दिखेगा लोक आस्था का अद्भुत नजारा

Bokaro News: बेरमो कोयलांचल के अतीत से ही यहां के प्रमुख छठ घाटों की महत्ता जुड़ी है. औद्योगिक नगरी में जब लोग बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश(छत्तीसगढ़) से खदानों सहित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में काम करने आये और यहां बस गये, तभी से ही दामोदर नद के घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ को मनाना शुरू किया.

विज्ञापन

बेरमो कोयलांचल के अतीत से ही यहां के प्रमुख छठ घाटों की महत्ता जुड़ी है. औद्योगिक नगरी में जब लोग बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश(छत्तीसगढ़) से खदानों सहित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में काम करने आये और यहां बस गये, तभी से ही दामोदर नद के घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ को मनाना शुरू किया. धीरे- धीरे-धीरे छठ पर्व का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों तक भी हुआ. यहां सीसीएल व डीवीसी के अलावा अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठान छठ व्रतियों के लिए घाट तक जाने के लिए वाहन सहित कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराता है. देवनद दामोदर की महता भी खासकर सूर्य उपासना के महापर्व में तो और भी बढ़ जाती है. दामोदर नद के छठ घाटों में लोक आस्था के महापर्व का अद्भुत नजारा दिखता है. महापर्व पर 27-28 अक्तूबर को तेनुघाट से लेकर चंद्रपुरा-दुगदा तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी. दामोदर नद के विभिन्न छठ घाटों पर लाखों लोग सूर्य देवता को जल अर्पण करेंगे. बेरमो कोयलांचल के शहरी क्षेत्रों में काफी संख्या में बिहार के विभिन्न प्रांतों से आये लोगों ने इस त्योहार को काफी विस्तार दिया.

कोयलांचल के इन छठ घाटों में उमड़ते हैं हजारों श्रद्धालु

करगली गेट दामोदर नदी छठ घाट : इस छठ घाट में सुभाषनगर, जवाहरनगर, अनुग्रहनगर, बेरमो सीम, करगली बाजार, करगली गेट, धुटियाटांड़ कॉलोनी, स्टॉफ क्वार्टर, रामनगर, करगली तीन नंबर से हजारों श्रद्वालु अर्घ देने पहुंचते हैं.

हिंदुस्तान पुल दामोदर छठ घाट

यहां छठ घाट में पुराना बीडीओ ऑफिस, फुसरो बाजार, नया रोड, भेडमुक्का, भलचौथी, फुसरो ब्लॉक कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, ढाको बस्ती, पांच नंबर धौड़ा, पटेल नगर, नया रोड के कॉफी संख्या में श्रद्वालु अर्घ देते हैं.

बालू बैंकर छठ घाट

सौतारडीह, ढोरी बस्ती, गिरि टोला सहित आस-पास के क्षेत्र के लोग पहुंचते हैं. जबकि पुराना कारो तालाब में पुराना कारो, कारो कॉलोनी के लोग अर्घ देते हैं.

ढोरी खास दामोदर घाट

ढोरी खास, कल्याणी, शारदा कॉलोनी, सेंटल कॉलोनी, मकोली, तुरियो धौड़ा से लोग पहुंचते हैं.

चंद्रपुरा दामोदर नदी छठ घाट

दामोदर के इस छठ घाट में डीवीसी कॉलोनी चंद्रपुरा, झरनाडीह, स्टेशन रोड, चर्च रोड, आदि पल्ली, पश्चिम पल्ली, डी टाइप, थाना इलाका, पुराना मार्केट, भुरसाबाद से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं.

दुगदा कॉलोनी छठ तालाब

दुगदा कोल वाशरी, न्यू बीसीसीएल कॉलोनी, चंदुआडीह कॉलोनी, जी टाइप, दुर्गा मंडप कॉलोनी के अलावे बूढ़ीडीह दामोदर नदी तट, जमुनिया नदी तट, पतराकुल्ही तालाब में भी लोग अर्घ्य देने पहुंचते हैं.

बीटीपीएस कोनार नदी घाट

यहां पर डीवीसी बोकारो थर्मल कॉलोनी, एचएमटी, जीएमटी, सिक्स यूनिट, राजा बाजार, सीसीएल गोविंदपुर, गोविंदपुर बस्ती, जरूवा बस्ती, वैशाखी कॉलोनी, बाजारटांड से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है. बोकारो थर्मल वैराज में रेलवे कॉलोनी, अस्पताल मोड़, लेबर क्वार्टर, मुर्गी फार्म कॉलोनी से लोग आते हैं.

भंडारीदह दामोदर नदी घाट

इस घाट में भंडारीदह आवासीय कॉलोनी, हेठबेड़ा बस्ती, तारमी कोलियरी, तारमी साइडिंग, तुरियो बस्ती, बिनोद चौक इलाका से लोग पहुंचते हैं.

जरीडीह बाजार घाट

जरीडीह बाजार दामोदर नदी घाट में जरीडीह बस्ती, जरीडीह बाजार, फ्राइडे बाजार, चलकरी बस्ती, धौबी टोला से श्रद्धालु पहुंचते हैं.

गोदो नाला छठ घाट

यहां चार नंबर, संडेबाजार, कुरपनिया, गांधीनगर, कश्मीर कॉलोनी के श्रद्धालु आते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola