ePaper

Bokaro News: विश्वास हमारे धर्म का आधारभूत पहलू है : लिनुस पिंगल एक्का

Updated at : 27 Oct 2025 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: विश्वास हमारे धर्म का आधारभूत पहलू है : लिनुस पिंगल एक्का

Bokaro News: ढोरी माता किसी जाति-धर्म अथवा संप्रदाय की माता नहीं बल्कि हम सब की माता हैं. देवियां किसी जाति या धर्म की नहीं होतीं, वे सबके लिए होती हैं. इस तीर्थ स्थान में जो भी लोग आते हैं, माता सभी को आशीर्वाद प्रदान करती हैं. उक्त बातें मुख्य अतिथि (मुख्य याजक) गुमला धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष लिनुस पिंगल एक्का डी डी ने कहीं. वे रविवार को जारंगडीह स्थित ढोरी माता तीर्थालय के वार्षिक समारोह में मुख्य याजक के रूप से उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे.

विज्ञापन

गुमला धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष लिनुस पिंगल एक्का डी डी ने कहा कि वर्ष 2025 का साल आशा, आशीर्वाद और कृपा का साल है. विश्वास है कि माता सभी की आशाओं को पूरा करेगी. यहां से आजतक कोई हताश और निराश होकर नहीं गया है. हमारे अंदर जो भी कमजोरी है उसके लिए माता से माफी मांगें. कहा कि कुछ भावनाएं इतनी गहरी होती है कि उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल हो जाता है. माता मरियम आस्था की बंधन तथा प्यार भरा अहसास है. भगवान हर जगह नहीं हो सकते इसलिए ईश्वर ने मां की रचना की. माता मरियम भी हमारी अध्यात्मिक माता हैं. कहा कि ईश्वर के समक्ष सभी बराबर हैं. देवी-देवता कभी पक्षपात नहीं करते. दरिद्र से लेकर धनी और बीमार की सुध लेते हैं. कहा कि विश्वास हमारे जीवन का महत्वपूर्ण गुण है तथा हमारे धर्म का आधारभूत पहलू है. समारोह के सह याजक हजारीबाग धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष आनंद जोजो डी डी ने कहा कि ईश्वर इस सृष्टि के पालनकर्ता है ताकि हम आपस में मेल, प्रेमन, भाइचारा व एकता के साथ जी सकें. कहा कि ढोरी माता सभी लोगों की माता हैं. इससे पूर्व रविवार को ढोरी माता तीर्थालय वार्षिक समारोह की शुरुआत प्रातः छह बजे मस्सिा पुजा संथाली भाषा में व 10 बजे से हिंदी में सम्पन्न हुआ. बडी संख्या में श्रद्धालुओ ने ढोरी माता की मूर्ति दर्शन कार्यक्रम में भाग लिया. झारखंड के अलावा देशभर से हजारों की संख्या में इसाई समुदाय से जुडे लोगों ने इस वार्षिक समारोह में शिरकत किया. इसके पूर्व नौ दिनो से मिस्सा पूजा का अनुष्ठान संपन्न करवाया गया. ढोरी माता तीर्थालय मेला परिसर और मिस्सा पूजा स्थल सुरक्षा को लेकर स्थानीय बोकारो थर्मल पुलिस के जवानों के साथ जिला बल के दर्जनों महिला पुरुष जवान डटे हुए थे. वहीं एस्कॉर्ट एंड गाइड के बच्चों ने सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी.

कई अतिथियों ने की शिरकत

ढोरी माता तीर्थालय वार्षिक समारोह में सिमडेगा के विधायक भूषण बाडा ने अपने पूरे परिवार के साथ शिरकत किया. इसके अलावा बोकारो की जिला शिक्षा पदाधिकारी, गिरिडीह के जैप कमाडेंट, कथारा एरिया राकोमसं के सचिव वरुण कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की.

राज्य के विभिन्नन चर्चो के पल्ली पुरोहित कार्यक्रम में थे मौजूद

राज्य के विभिन्न चर्चो के पल्ली पुरोहित कार्यक्रम में मौजूद थे. जिसमें फादर अंतोनी केजी, फादर माइकेल लकड़ा, फादर टोमी एजे,फादर विजय एक्का, फादर सुनिल, फादर विजय होरो, फादर सिरियक जोसेफ, फादर संदीप केडुलना, फादर प्रमोद कुजूर, फादर संजय, फादर अल्बर्ट करकेट्टा, फादर सुरेंद्र कुमार महतो, फादर नॉरबर्ट लकड़ा, फादर रमेश कुमार सहित दर्जनों पल्ली पुरोहित मुख्य रूप से उपस्थित थे.

भक्ति गीतो के साथ समारोही पूजा हुआ संपन्न

समारोही मिस्सा पुजा की शुरूआत अतिथि धर्माध्यक्ष के पादुका छाजन व भक्ति गोतो के साथ आरंम्भ हुई. कार्यक्रम में प्रवेश गान व नृत्य, दया याचना, महिमा गान, बाइबल जुलूस, चढ़ावा, स्तुतिगान आदि गीतों को धर्म बहनों एवं संत एंथोनी अंतोनी, कार्मेल स्कूल करगली आदि स्कूलो के बच्चीयों के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola