ePaper

Bokaro news : स्टूडेंट्स के क्वालिटी एजुकेशन पर दिया गया जोर

Updated at : 20 Oct 2025 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro news : स्टूडेंट्स के क्वालिटी एजुकेशन पर दिया गया जोर

Bokaro news : डॉ राधाकृष्णन सहोदया विद्यालय की आम सभा में शैक्षणिक गतिविधि कैलेंडर पर हुई चर्चा

विज्ञापन

Bokaro news : डॉ राधाकृष्णन सहोदया विद्यालय की आम सभा का आयोजन शनिवार को डॉ राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्टर नौ रानीपोखर में किया गया. अध्यक्षता सहोदया विद्यालय के अध्यक्ष सह चिन्मय विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा ने की. मौके पर श्री शर्मा सहित उपस्थित विभिन्न स्कूल के प्राचार्य, प्राचार्या व निदेशक ने सीबीएसई के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए स्टूडेंट्स के क्वालिटी एजुकेशन पर जोर दिया.

इसके पूर्व डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार ने विभिन्न विद्यालयों से आये सभी प्राचार्य, प्राचार्या व निदेशक का स्वागत किया. इसके बाद सहोदया की हुई पूर्व बैठक में लिये गये निर्णय को पास किया गया.

दसवीं कक्षा के छात्रों का एलओसी सत्यापन समेत अन्य विषय की जानकारी :

अध्यक्ष श्री शर्मा ने दसवीं कक्षा के छात्रों का एलओसी सत्यापन समेत अन्य विषय की जानकारी मांगी. सहोदया की ओर से सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न खेल व अन्य गतिविधि कैलेंडर के बारे में चर्चा की गयी. इसके बाद उपनियमों के अनुसार उप-समितियों के गठन पर विभिन्न स्कूल के प्राचार्यों ने चर्चा की. सदस्यों या कोर कमेटी द्वारा उठाये गये अतिरिक्त विषयों पर चर्चा के लिए विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य ने अपना विचार दिया. सहोदया सचिव डीएवी स्कूल कथारा के प्राचार्य आर खान, उपाध्यक्ष ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य आमीर हुसैन, रेन्बो पब्लिक स्कूल के प्राचार्य बिपुल कुमार सिंह, एमजेएम स्कूल के प्राचार्य मो. मोईन अंसारी, संयुक्त सचिव डॉ रीना ठाकुर, प्राचार्य मुकेश कुमार, ज्योतिर्मय समेत अन्य शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola