Bokaro News : अधिवक्ता संघ के सदस्यों को दिया जायेगा दुर्गा पूजा लाभांश
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 12:44 AM
Bokaro News : तेनुघाट अधिवक्ता संघ की बैठक
Bokaro News :. तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ भवन में सोमवार को अधिवक्ता संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता करते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने संघ सदस्यों को जानकारी दी कि 23 सितंबर से अधिवक्ता संघ के प्रत्येक सदस्य को सात-सात हजार रुपये दुर्गा पूजा लाभांश दिया जाएगा. बैठक को संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि संघ के सदस्यों को प्रति वर्ष दुर्गा पूजा और होली में लाभांश दिया जाता है, जो निरंतर जारी रहेगा. मौके पर वासु कुमार डे, सुरेश तिवारी, महेश ठाकुर, चेतनानंद प्रसाद, अवध किशोर सिंह, डीएन तिवारी, नीरज कुमार, संजय कुमार, आदि अधिवक्ता ने भी अपने अपने विचार रखे. बैठक में संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, संयुक्त महासचिव शंकर कुमार ठाकुर, राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










