ePaper

Bokaro News : क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता : श्वेता सिंह

Updated at : 17 Nov 2024 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता : श्वेता सिंह

Bokaro News : बोकारो विधानसभा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी श्वेता सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो विधानसभा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी श्वेता सिंह ने शनिवार को चास नगर निगम क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरुआत की. श्रीमती सिंह गणेश स्वर्णकार के नेतृत्व में हुई फुटपाथ दुकानदार संघ चास की बैठक में शामिल होकर उनकीसमस्याओं से अवगत हुईं. फिर चास के पूर्व मेयर भोलू पासवान की माताजी का आशीर्वाद लिया. इसके बाद विस्थापित चौक में उत्तम गोप के नेतृत्व में हुए जनसभा में श्वेता सिंह ने उपस्थित महिलाओं को झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. श्रीमती सिंह ने कहा कि पूर्व के 10 वर्षों में यहां के जनप्रतिनिधि ने शहरी निवासियों, विस्थापितों और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को नजरअंदाज किया है, जिसके चलते यहां का विकास अधूरा रह गया है. कहा कि बोकारो के निर्माण में यहां की आम जनता और विशेषकर विस्थापित परिवारों का अहम योगदान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. कहा कि बोकारो की उन्नति में कोई कसर नहीं छोडूंगी और स्व समरेश सिंह दादा के अधूरे सपनों को पूरा करने का कार्य करुंगी. क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान ही उनकी प्राथमिकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola