Bokaro news: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने किया बंद को सफल बनाने का आह्वान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Sep 2024 11:12 PM
Bokaro news: चास में निकला मशाल जुलूस, आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, कहा : अब तक नहीं मिली पहचान
चास, झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से बुधवार को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है. बंद को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को शाम को मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष राजदेव महथा के नेतृत्व में चास जोधाडीह मोड़ से चेकपोस्ट तक मशाल जुलूस निकाला गया. आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि हम सभी आंदोलनकारियों ने लड़ाई लड़कर अलग झारखंड राज्य लिया. राज्य के 24 वर्ष होने के बाद भी आंदोलनकारियों को पहचान तक नहीं मिल पायाी. जिन उम्मीदों के साथ अलग राज्य का सपना देखा था वो अभी तक पूरा नहीं हुआ. आज पूरे राज्य में भ्रष्टाचार व अन्याय का बोलबाला है. कहा कि जिस तरह लड़कर अलग राज्य लिया है, उसी प्रकार फिर से आंदोलन कर अपना हक अधिकार लेंगे. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सभी झारखंड आंदोलनकारी बुधवार को सड़क पर उतर कर झारखंड बंद को सफल बनाएंगे. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बोकारो सहित संपूर्ण झारखंड बंद रहेगा. मशाल जुलूस में पार्वती चरण महतो, हाबूलाल गोराई, टेकलाल महतो, लालमोहन शर्मा, साधन महथा, राकेश कुमार महतो, संतोष कुमार सिंह, साधन मंडल, खगेंद्र नाथ वर्मा, नंदराज महतो, संजय लाल महतो, नागेश्वर महतो, खिरोधर महतो, विश्वनाथ दत्ता, परीक्षित माहथा, गोलबाबू अंसारी, मिहिर बाउरी, भागीरथ महतो, कृष्णा तिवारी, ज्योति लाल महतो, राजकुमार महतो, भगीरथ शर्मा, वीरेंद्र कुमार, अंबुज गोराई, उदय चंद्र प्रसाद, सोनाराम टुडू, गयासुद्दीन शाह, अमीर शेख, मनींद्र, लक्ष्मण महतो, निर्मल धीवर, अनिल महतो, रमेश महतो सहित अन्य आंदोलनकारी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










