Bermo by election 2020 : राज्य में अब गरीबों की सेवा करनेवाली सरकार है, लूटनेवाली नहीं, हेमंत सोरेन का बीजेपी पर हमला

राज्य में अब गरीबों की सेवा करनेवाली सरकार है, लूटनेवाली नहीं : हेमंत
बोकारो : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में अब जनता को लूटनेवालों की सरकार नहीं, बल्कि गरीबों की सेवा करनेवाली सरकार है. इन्हीं वजहों से वर्ष 2019 में जनता ने भाजपा नीत गठबंधन की सरकार को उखाड़ कर झामुमो के हाथ में कमान सौंपी है. श्री सोरेन बुधवार को जैनामोड़ स्थित बांधडीह स्कूल मैदान में बेरमो विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जय मंगल सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.
सीएम श्री सोरेन ने कहा कि बेरमो उपचुनाव खुशी में नहीं, बल्कि विधायक स्व राजेंद्र बाबू के निधन के बाद हो रहा है. इसलिए जो कार्य राजेंद्र बाबू अधूरा छोड़ गये हैं, उस कार्य को अब उनके बेटे कुमार जय मंगल सिंह पूरा करेंगे.
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश को कोरोना से संक्रमित कर दिया. जब मैं मुख्यमंत्री था, तो डीवीसी का एक भी बकाया नहीं था. लेकिन भाजपा की रघुवर सरकार आयी, तो उन्होंने पांच साल के दौरान करोड़ों का बिल बकाया कर दिया. रघुवर सरकार ने जनता को हाथी उड़ने का सपना दिखाया था, वह खुद उड़ गये. मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, आलमगीर आलम रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख समेत अन्य मौजूद थे.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




