भाजपा प्रदेश नवनियुक्त पदाधिकारी का अभिनंदन, बोले भोला किसानों की समस्याओं का होगा समाधान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:10 PM

विज्ञापन

बोकारो. बुधवार को चास दक्षिणी मंडल कार्यालय में भाजपा प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम हुआ. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धीरज झा ने की. मौके पर भाजपा किसान मोरचा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर किशन उर्फ भोला सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं की सुनवाई होगी और समाधान निकाला जायेगा. प्रदेश […]

विज्ञापन
बोकारो. बुधवार को चास दक्षिणी मंडल कार्यालय में भाजपा प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम हुआ. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धीरज झा ने की. मौके पर भाजपा किसान मोरचा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर किशन उर्फ भोला सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं की सुनवाई होगी और समाधान निकाला जायेगा. प्रदेश भाजपा महिला मोरचा की उपाध्यक्ष ऋतुरानी सिंह ने कहा कि पार्टी में अब महिलाओं की भागीदारी और बढ़ायी जायेगी.

किसान मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा व चेतलाल महतो ने कहा कि किसानों के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलायी जा रही है. प्रदेश अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष प्रकाश दास ने पिछड़े वर्ग को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया. प्रदेश किसान मोरचा के विशेष आमंत्रित सदस्य हरेराम मिश्रा, पिछड़ा जाति मोरचा के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा का भी अभिनंदन हुआ. मंतोष ठाकुर, रंजीत वर्णवाल, बिनोद, राहुल, पंचम दत्ता, दीपक बाउरी, सुनील प्रसाद, धर्मेंद्र महथा आदि मौजूद थे.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई : चंदनकियारी. भाजपा प्रदेश संगठन में जगह मिलने पर बोकारो के कई नेताओं को चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत सभी मंडल के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. मृत्युंजय शर्मा को किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रकाश दास को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. बोकारो जिला किसान मोर्चा में चंदनकियारी के गोवर्द्धन सिंह व अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदनकियारी के अचिंत बाउरी को जगह मिली है. नव नियुक्त पार्टी पदाधिकारियों को अमलबाद मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, बरिमसया मंडल अध्यक्ष रमन महथा, प्रदीप मांझी, निवारण सिंह चौधरी, राजकपूर सिंह, अशोक महतो, संजय सिंह, देवाशीष महथा, प्रियनाथ चंद, शक्ति सिंह, निर्मल मांझी, लता सिहस, महाराज महतो, सुभाष गोप, डॉक्टर गोप, साधन महतो, सुनील सिंह, मधु रजवार, भैरव महथा, सुबोध चक्रवर्ती ने बधाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola