बोकारो: जमीन में हिस्सेदारी नहीं मिली तो मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों बाद नीचे उतरा 

Updated:
विज्ञापन
man climbs tower

टावर पर चढ़ा युवक

Bokaro News: पुश्तैनी जमीन में हिस्सेदारी नहीं मिलने से नाराज युवक बोकारो के नावाडीह में मोबाइल टावर पर चढ़ गया. घंटों की मशक्कत के बाद प्रशासन के आश्वासन पर वह सुरक्षित नीचे उतर आया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

नावाडीह से मनोज वर्णवाल की रिपोर्ट 

Bokaro News: झारखंड में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लोग अब मोबाइल टावर को विरोध और इंसाफ की गुहार का माध्यम बनाने लगे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड में एक युवक जमीन विवाद से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया. 

सुबह छह बजे टावर पर चढ़ा युवक 

जानकारी के अनुसार, नावाडीह थाना क्षेत्र के नावाडीह उपरटोला निवासी रेवतलाल महतो का 25 वर्षीय बेटा तारकेश्वर महतो बुधवार सुबह करीब छह बजे नावाडीह चौक स्थित आईडिया कंपनी के मोबाइल टावर पर लगभग 100 फीट ऊंचाई तक चढ़ गया. युवक का आरोप था कि उसे पुश्तैनी जमीन में उसका हिस्सा नहीं दिया जा रहा है. साथ ही, वह गांव में अपना घर बना रहा था, जिसका निर्माण कथित रूप से परिजनों द्वारा रोक दिया गया. इसी से आक्रोशित होकर उसने यह कदम उठाया. 

प्रशासन और पुलिस ने संभाला मोर्चा 

घटना की सूचना मिलते ही नावाडीह थाना पुलिस, बीडीओ, सीओ समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए. करीब छह घंटे तक चले मान-मनौव्वल और बातचीत के बाद प्रशासन ने उसकी जमीन की मापी कर हिस्सेदारी संबंधी विवाद का समाधान कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद दोपहर के आसपास युवक टावर से नीचे उतर आया. 

मौके पर जुटी भीड़ 

युवक के नीचे उतरते ही प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. घटना के दौरान टावर के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुटी रही. प्रशासन ने बताया कि जमीन विवाद के मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित पक्षों के बीच समाधान का प्रयास किया जाएगा. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल, जंगल, जमीन को संरक्षित कर सकती है लैंडस्केप एप्रोच पॉलिसी, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कामयाब

इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन का अधिकारियों को निर्देश, हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने में न हो कोई ढिलाई

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola