एसआइआर अंतिम चरण में, 29 जुलाई तक ही है समय
Updated:
विज्ञापन

एसआइआर अभियान का अंतिम चरण 29 जुलाई को समाप्त होगा. सभी पात्र मतदाता बीएलओ से संपर्क कर अपनी जानकारी अपडेट करें और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग दें.
विज्ञापन
बोकारो: एसआइआर अभियान अंतिम चरण में पहुंच चुका है. निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित समय सीमा 29 जुलाई तक है. जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि जिनका गणना प्रपत्र अभी तक जमा नहीं हुआ है या मतदाता संबंधी जानकारी लंबित है, वह बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें.
उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर मतदाता निर्वाचन कार्यालय या जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी व सहयोग प्राप्त कर सकते हैं. परिवार व आसपास के पात्र मतदाताओं को भी समय पर गणना प्रपत्र जमा करने के लिए प्रेरित करें. सभी के सहयोग से ही मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










