राजकीय कृत बालिका मध्य विद्यालय पेटरवार में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, मनोज कुमार बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
26 | Prabhat Khabar Network

26 | Prabhat Khabar Network

पेटरवार राजकीय कृत बालिका मध्य विद्यालय में नई प्रबंधन समिति का गठन हुआ है. सर्वसम्मति से मनोज कुमार को अध्यक्ष चुना गया है. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

पेटरवार: राजकीय कृत बालिका मध्य विद्यालय पेटरवार में विद्यालय प्रबंधन समिति की गठन को ले कर विद्यालय में अध्ययन रत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ एक बैठक शनिवार को की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने की. पुरानी कमिटी को भंग कर नयी कमिटी का गठन किया गया.

बैठक में सर्व सम्मति से मनोज कुमार घांसी अध्यक्ष, रेखा कुमारी उपाध्यक्ष व शुभ लक्ष्मी देवी संयोजिका के रूप में चयन किया गया. जबकि स्थानीय प्राधिकार सदस्य निहारिका सुकृति, पदेन संयोजक भागीरथ बक्सी, वरीय शिक्षिका कंचन कुमारी, तकनिकी शिक्षक अजीम अंसारी, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता विभावरी देवी, बबीता देवी, नाजमा परवीन, बबीता कुमारी, पिंकी देवी, राधिका देवी, चंदा देवी, अनिल कुमार रजवार, रविन्द्र कुमार, राजीव खन्ना, इन्द्रनाथ महतो, रमेश कुमार व श्रवन कुमार सिंह को विद्यालय प्रबंधन समिति का सदस्य बनाया गया. मौके पर विद्यालय में अध्ययन रत छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित थे.


विज्ञापन
C P Singh

लेखक के बारे में

By C P Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola