क्रिसिल रिपोर्ट: ईएसएल स्टील बनेगी वेदांता आयरन एंड स्टील की प्रमुख आय स्रोत

17 | Prabhat Khabar Network
क्रिसिल ने इएसएल स्टील की क्रेडिट रेटिंग को बरकरार रखा है. कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और वेदांता समूह के साथ रणनीतिक महत्व को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
बोकारो: बोकारो क्रिसिल रेटिंग्स ने इएसएल स्टील लिमिटेड की दीर्घकालिक क्रेडिट रेटिंग 'क्रिसिल एए/स्थिर' पर बरकरार रखी है. साथ ही कंपनी को विकासशील प्रभाव के साथ रेटिंग निगरानी श्रेणी से भी हटा दिया है. कंपनी के अनुसार यह निर्णय वेदांता समूह के डीमर्जर के बाद इएसएल स्टील की मजबूत वित्तीय स्थिति और रणनीतिक महत्व को दर्शाता है.
क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इएसएल स्टील, वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड की दीर्घकालिक कारोबारी रणनीति का अभिन्न हिस्सा है. एजेंसी के अनुसार मध्यम अवधि में इएसएल स्टील वेदांता आयरन एंड स्टील की आय में सबसे बड़ा योगदानकर्ता बनने की क्षमता रखती है. कंपनी को परिचालन, प्रबंधन और वित्तीय स्तर पर वेदांता समूह का निरंतर सहयोग मिल रहा है.
क्रिसिल ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में इएसएल स्टील के परिचालन प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार का उल्लेख किया है. रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की नकदी और नकद समकक्ष में करीब 90 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे उसकी तरलता और वित्तीय स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुई है.
सीइओ बोले- यह हमारी वित्तीय मजबूती का प्रमाण
इएसएल स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीइओ) एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कहा कि क्रिसिल द्वारा रेटिंग की पुनर्पुष्टि कंपनी के बेहतर परिचालन प्रदर्शन, वित्तीय मजबूती और वेदांता आयरन एंड स्टील के भीतर उसकी रणनीतिक भूमिका का प्रमाण है. कंपनी परिचालन दक्षता बढ़ाने, वित्तीय स्थिति को और सुदृढ़ बनाने तथा सतत विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही है.
बोकारो के सियालजोरी में संचालित है संयंत्रइएसएल स्टील, वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड की सहायक कंपनी है. झारखंड के बोकारो जिले के सियालजोरी में कंपनी का 15 लाख टन वार्षिक क्षमता वाला एकीकृत इस्पात संयंत्र संचालित है. यहां पिग आयरन, बिलेट, टीएमटी सरिया, वायर रॉड और डक्टाइल आयरन पाइप का उत्पादन किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










