एनजीटी की रोक के बाद भी बोकारो में बालू का खेल, पुलिस और खनन विभाग की रात में बड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

जब्त 407 वाहन के साथ खनन विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो में एनजीटी के आदेशों को दरकिनार कर बालू का अवैध खनन जारी है. खनन विभाग की टीम ने सोमवार रात कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक 407 वाहन को जब्त किया.

विज्ञापन

बोकारो. एनजीटी की रोक के बावजूद जिले में बालू के अवैध खनन और कारोबार का मामला सामने आ रहा है. अवैध बालू खनन और ढुलाई पर रोक लगाने के लिए जिला खनन विभाग की ओर से कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में सोमवार की रात विभाग की टीम ने बालू की ढुलाई करते एक 407 वाहन को जब्त किया.

विज्ञापन

जिला खनन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई भतुआ से तेलमच्चो जाने वाली सड़क पर की. जांच के दौरान बालू लदे 407 वाहन को पकड़ा गया. कार्रवाई के बाद वाहन को चास मुफस्सिल थाना के सुपुर्द कर दिया गया. विभाग की कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है.

खनन टास्क फोर्स की बैठक के बाद कार्रवाई

गौरतलब है कि सोमवार को ही जिले में अवैध खनन और बालू की अवैध ढुलाई पर रोक लगाने को लेकर जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई थी. बैठक में अवैध खनन, परिवहन और कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया था. इसके कुछ ही घंटे बाद जिला खनन विभाग की टीम ने बालू ढुलाई कर रहे वाहन को जब्त किया.

विभाग की ओर से जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही जा रही है. सोमवार रात की कार्रवाई के दौरान खान निरीक्षक अजय कुमार महतो समेत पुलिस बल मौजूद था. जब्त वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए चास मुफस्सिल थाना को सौंप दिया गया है.

ये भी पढ़ें: बोकारो में राशन वितरण की रफ्तार सुस्त: महीने का अंत करीब, पर 56 लाख किलो अनाज का क्या होगा?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola