कसमार के सिंहपुर में कुएं में गिरने से हिरण की मौत,वन विभाग को दी गई सूचना

Updated:
विज्ञापन
03 | Prabhat Khabar Network

03 | Prabhat Khabar Network

बोकारो के कसमार प्रखंड के सिंहपुर गांव में एक हिरण कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

कसमार: कसमार प्रखंड के सिंहपुर गांव में सर्वेश्वर पांडेय के कुएं में गिरने से एक हिरण मर गया. आशंका है कि हिरण रात के समय जंगल से भटक कर गांव पहुंच गया और अंधेरे के कारण खुले कुएं में गिर गया. शनिवार की सुबह जब परिवार के लोग पानी भरने के लिए कुएं पर पहुंचे तो घटना का पता चला.

तत्काल इसकी सूचना वन विभाग व वन सुरक्षा समितियों को दी गयी. प्रभारी वनपाल सुरेश टुडू के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पहुंची. केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विष्णु चरण महतो, केंद्रीय कोषाध्यक्ष आनंद कुमार महतो, गंगाधर महतो, ठाकुरदास महतो सहित अन्य लोग भी पहुंचे. हिरण के शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.


विज्ञापन
C P Singh

लेखक के बारे में

By C P Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola