खेल से आत्मविश्वास, धैर्य व सकारात्मक सोच का होता है विकास : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
192021 | Prabhat Khabar Network

192021 | Prabhat Khabar Network

बोकारो के डीएवी स्कूल सेक्टर 04 में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. डीडीसी ने छात्रों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

बोकारो: बोकारो डीएवी स्कूल-सेक्टर 04 में डीएवी स्पोर्ट्स 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई. उद्घाटन मुख्य अतिथि डीडीसी शताब्दी मजूमदार व विशिष्ट अतिथि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने किया. इसके बाद डीएवी गान की सामूहिक प्रस्तुति की गयी.

डीडीसी ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल से आत्मविश्वास, धैर्य व सकारात्मक सोच का विकास होता है. श्री शाहदेव ने कहा कि विद्यालय स्तर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं भविष्य के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मजबूत नींव तैयार करती हैं. प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व टीम भावना विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम है.

उद्घाटन कार्यक्रम में बीएस जायसवाल वाइस चेयरमेन, ब्रह्मदेव प्रसाद एलएमसी मेंबर, सूरज शर्मा-प्राचार्य चिन्मय विद्यालय बोकारो, निशिकांत कर एआरओ, झारखंड जोन–एफ, अनुपल सागर, प्राचार्य, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर–8/बी, सुनील कुमार, प्राचार्य, डीएवी सेक्टर–9/ई, सुनील कुमार, प्राचार्य, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर–12/ई, सचिन गौरव, प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल, बीएनएस डीएवी गिरिडीह, दिलीप कुमार, प्राचार्य, डीएवी बीएनएस जूनियर विंग (पर्यवेक्षक) उपस्थित थे.

12 स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखा रहे कई विद्यालयों के खिलाड़ीप्रतियोगिता में बैडमिंटन, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, एरोबिक्स, जिम्नास्टिक्स, स्किपिंग रोप, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती (फ्री-स्टाइल एवं ग्रीको-रोमन), वेटलिफ्टिंग, स्केटिंग व एथलेटिक्स सहित कुल 12 खेल विधाओं का आयोजन किया जा रहा है. इसमें विभिन्न डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग में भाग ले रहे हैं.


विज्ञापन
Sunil Kumar Tiwari

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola