Bokaro News : कराटे-डू चैंपियनशिप में बोकारो ने जीते 36 पदक

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : कराटे-डू चैंपियनशिप में बोकारो ने जीते 36 पदक

Bokaro News : द्वितीय अखिल भारतीय जेकेए कराटे-डू चैंपियनशिप में बोकारो की टीम ने 36 पदक जीते.

विज्ञापन

द्वितीय अखिल भारतीय जेकेए कराटे-डू चैंपियनशिप में बोकारो की 41 सदस्यीय टीम ने 11 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक जीते. चैंपियनशिप का आयोजन पांच से आठ जून तक केआइआइटी विश्वविद्यालय भुवनेश्वर, ओडिशा में किया गया. इसमें भाग लेने वाली बोकारो की टीम ने काशिफ अहमद, सुमित मिश्रा, राखी चौधरी और राहुल कुमार के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया. वहीं, जापान के शिहान सतोशी ताकाहाशी के मार्गदर्शन में आयोजित ब्लैक बेल्ट परीक्षा में जेकेए बोकारो के पांच छात्रों ने सफलता पायी. इसमें अनय सिंह, आराध्या गुप्ता, अवन्या राज, रेशमी कुमारी और आयुषी गौतम शामिल हैं. चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी अब जेकेए विश्व चैंपियनशिप 2027 की तैयारी करेंगे.

कैडेट राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे बोकारो के चार खिलाड़ी

चंडीगढ़ में होने वाली कैडेट राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने वाली झारखंड टीम में बोकारो के चार खिलाड़ी शामिल हैं. इसमें एमजीएम स्कूल बोकारो के राजवीर सिंह (55 केजी), जय श्री (40 केजी), सुरभि कुमारी (44 केजी) और गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 5 की अनुष्का सिंह (73 केजी) शामिल हैं. टीम के कोच रांची के अभिषेक सिंह हैं. जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 जून तक टेनिस हॉल सेक्टर 23 चंडीगढ़ में किया जायेगा. झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष नंद गोपाल त्रिपाठी, सचिव परीक्षित तिवारी, बोकारो जूडो संघ के अध्यक्ष विनय आनंद, सचिव राजीव सिंह आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola