Bokaro News: 25वें अंतर्राष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन में आठ दिन शेष, एसपी बोकारो ने तैयारियों का लिया जायजा

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 27 Oct 2025 12:51 AM

विज्ञापन

Bokaro News: लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में आगामी सोहराय कुनामी (कार्तिक पूर्णिमा) पर 25वें अंतर्राष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन(राजकीय महोत्सव) को लेकर अब महज आठ दिन ही शेष हैं. इसे लेकर आयोजन समिति और जिला प्रशासन रेस है.

विज्ञापन

रविवार को जिले के पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह ललपनिया पहुंचे और स्थल निरीक्षण करते हुए तैयारियों की समीक्षा की. एसडीएम चास प्रांजल ढांढा, एसडीएम बेरमो मुकेश मछुआ, एसडीपीओ बेरमो बीएन सिंह, बीडीओ गोमिया महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम सहित कई अधिकारी भी साथ थे. एसपी ने नवनिर्मित आदिवासी संग्रहालय व वीवीआईपी गेस्ट हाउस(जी प्लस टू भवन), कोदवाटांड़ स्थित दुर्गा मंदिर मैदान व हनुमान मंदिर के निकट मैदान में पार्किंग व्यवस्था, एसबीआई शाखा के समीप मैदान में हेलीपेड, बड़ा फील्ड स्थित निर्माणाधीन टेंट सिटी परिसर, दोरबार चट्टानी परिसर सहित मंच व श्यामली गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये.

सरना महाविद्यालय परिसर भी पहुंचे एसपी, सरक्षा बलों के ठहरने की व्यवस्था देखी

एसपी सरना महाविद्यालय परिसर भी गये, जहां सुरक्षा बलों के रुकने की व्यवस्था का जायजा लिया. लॉजिंग, फूडिंग से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये. एसपी ने महासम्मेलन में आगंतुक श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती आदि विषयों पर भी पुलिस पदाधिकारियों से चर्चा की और जरूरी निर्देश दिये. मौके पर समिति अध्यक्ष बबुली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू, मुखिया बबलू हेंब्रम, गुरुलाल मांझी, शिवचरण सोरेन, रॉयल हांसदा, मेघराय मुर्मू, शिवराम हांसदा, बुधन सोरेन, सुखराम बेसरा, अंजन कुमार हेंब्रम, सुरेश कुमार टुडू, दिनेश कुमार मुर्मू सहित गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, सार्जेंट मेजर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर आदि थे.

एसडीओ चास व बेरमो ने बैठक कर समीक्षा की

टीटीपीएस के श्यामली गेस्ट हाऊस में एसडीओ चास प्रांजल ढांढा व एसडीएम बेरमो मुकेश मछुआ ने अधिकारियों व समिति के साथ तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की. संबंधितों को कमी बेसी को अविलंब दुरुस्त करने के निर्देश दिए. श्रद्धालुओं को अधिकाधिक सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया गया. मौके पर बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, ललपनिया थाना प्रभारी शशि शेखर, समिति अध्यक्ष बबुली सोरेन, मंझला मांझी, फिनिराम सोरेन आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola