Bokaro News : 15वीं टिकैत कुमार महतो फुटबॉल प्रतियोगिता 26 से

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन

Bokaro News :नावाडीह के ऊपरघाट स्थित गोनियाटो में युवा विकास क्लब एवं ग्राम विकास समिति की बैठक गुरुवार को सीताराम सोरेन की अध्यक्षता में हुई. संचालन रामकुमार मरांडी ने किया. बैठक में आजसू के राज्य संयोजक व पूर्व जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो शामिल हुए. इसमें 15वीं टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता 26 से 28 सितंबर तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो, मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी, विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, मांडू विधायक तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो आदि करेंगे. प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए एक कमेटी बनायी गयी है. कमेटी में अध्यक्ष रामकुमार मरांडी, वरीय उपाध्यक्ष महेंद्र महतो, उपाध्यक्ष जितेंद्र महतो, सचिव दिनेश कुमार महतो, उपसचिव शैलेश विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष कपिल तुरी, रूपेश रविदास उपकोषाध्यक्ष दिनेश नायक, ऋतिक नायक, संयुक्त सचिव दिनेश नायक, सहसचिव चुरामन महतो, अजय नायक महासचिव राजेश तुरी, संचालक दशरथ मुर्मू, राजेश मुर्मू, जितेंद्र मुर्मू, प्रधान फूलचंद मरांडी व गोपाल मरांडी को बनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola