Bokaro News : आयुष चिकित्सा कैंप में 150 ग्रामीणों का हुआ इलाज

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : 20 बिरहोर महिलाओं में सैनिटरी पैड का वितरण

विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया प्रखंड की छोटकी सिधावारा पंचायत के बिरहोरटंडा में गुरुवार को जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिवशंकर पांडे की निगरानी में चिकित्सा कैंप लगाया गया. आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से 150 ग्रामीणों का इलाज किया गया. 20 बिरहोर महिलाओं में सैनिटरी पैड तथा अंडरगारमेंट का वितरण किया गया. कैंप का उद्घाटन मुखिया रीतलाल महतो एवं आयुष के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ एके प्रसाद ने किया. आयुष्मान आरोग्य मंदिर हजारी के प्रभारी डॉ श्याम कुमार वर्मा, डॉ एके प्रसाद ने मरीजों की जांच कर दवा बांटी. मौके पर आयुष के जिला प्रबंधक मयंक मंजुल, सुधा कुमारी, पदमिनी देवी, सिमरन कुमारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola