मृतकों के परिजनों को नियोजन और मुआवजा देने की मांग की

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2019 1:05 AM

विज्ञापन

चंदनकियारी/चास : चंदनकियारी थाना क्षेत्र में बीरखाम चेकनाका में वाहन की चपेट में आकर प्रतिनियुक्त स्टेटिक सर्विलांस टीम के दंडाधिकारी सह मनरेगा के जेइ बिट्टू कुमार (32 वर्ष) व एक छात्र की मौत के बाद गुरुवार को मनरेगा कर्मियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह बोकारो डीसी मुकेश कुमार को आवेदन देकर मृतकों के परिजनों को […]

विज्ञापन

चंदनकियारी/चास : चंदनकियारी थाना क्षेत्र में बीरखाम चेकनाका में वाहन की चपेट में आकर प्रतिनियुक्त स्टेटिक सर्विलांस टीम के दंडाधिकारी सह मनरेगा के जेइ बिट्टू कुमार (32 वर्ष) व एक छात्र की मौत के बाद गुरुवार को मनरेगा कर्मियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह बोकारो डीसी मुकेश कुमार को आवेदन देकर मृतकों के परिजनों को नियोजन व उचित मुआवजा देने की मांग की.

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सैय्यद नन्हें परवेज ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी कर्मी की मौत होने पर नियोजन व मुआवजा देने का प्रावधान है. मामले को लेकर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बोकारो डीसी व डीडीसी से वार्ता की है. उचित सहायता करने का आश्वासन मिला है.

अगर शीघ्र उचित मांग पूरी नहीं की गयी तो संघ चुनाव कार्य का विरोध करने का भी निर्णय ले सकता है. श्री परवेज ने बताया कि मांगों से संबंधित ज्ञापन केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भी भेजा गया है. अनुमंडल अस्पताल में कई मनरेगा कर्मी भी जुटे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola