इस बार रोजगार के लिए वोट दें : अमर

Updated at : 18 Nov 2019 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
इस बार रोजगार के लिए वोट दें : अमर

चंदनिकयारी : चंदनकियारी में रविवार को भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ. मौके पर पार्टी प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के तहत सभी को आगे बढ़ाने का काम रघुवर सरकार ने किया है. राज्य का विकास आज पटरी पर है. विकास को और आगे बढ़ाना है. […]

विज्ञापन

चंदनिकयारी : चंदनकियारी में रविवार को भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ. मौके पर पार्टी प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के तहत सभी को आगे बढ़ाने का काम रघुवर सरकार ने किया है. राज्य का विकास आज पटरी पर है. विकास को और आगे बढ़ाना है. यहां के हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाना है. उनका उद्देश्य है कि युवा के हाथ में हुनर हो, रोजगार हो, किसान समृद्ध हो, महिलाएं आगे बढ़े.

मैं 27 नवंबर को चंदनकियारी से नामांकन करूंगा. उन्होंने कहा कि आज चंदनकियारी की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनी है. चंदनकियारी के लिए 19 वर्ष का गठबंधन भाजपा ने तोड़ दिया गया है. लोकसभा चुनाव की तरह जनता विधानसभा चुनाव में भी भाजपा पर विश्वास जतायेगी. यहां ऐसी स्थिति पैदा कर देंगे कि बोकारो के लोग चंदनकियारी में आ कर रहे.
इस बार रोजगार के लिए जनता वोट दें. पहले झारखंड स्कैम के लिए जाना जाता था, आज स्किल्ड के लिए जाना जा रहा है. श्री बाउरी ने बूथ स्तरीय बैठकों के लिए तारीख की घोषणा की. 19 नवंबर को कूडा मंडल, 20 बिजुलिया मंडल, 21 को अमलाबाद, 22 को बरमसिया और 23 नवंबर को चंदनकियारी मंडल की बैठक होगी. सम्मेलन में कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola