Bokaro News : सरकारी स्कूलों में बेकार पड़े हैं अग्निशामक यंत्र
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो जिला के सरकारी स्कूलों में अग्निशामक यंत्र बेकार पड़े हैं.
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने जिला के 1500 से अधिक सरकारी स्कूलों में अग्निशामक यंत्र तो उपलब्ध करा दिये, लेकिन इनकी रिफिलिंग 15 वर्षों में दुबारा नहीं करायी गयी है. इसके कारण ये यंत्र बेकार पड़े हुए हैं. ऐसे में यदि किसी स्कूल में आग लग गयी तो बुझाना आसान नहीं होगा. मालूम हो कि वर्ष 2011 में स्कूलों को अग्निशामक यंत्र उपलब्ध कराये गये थे. नियम के अनुसार अग्निशामक यंत्रों की रिफिलिंग कम से कम प्रत्येक साल में करवाना चाहिए. यदि यंत्र का दबाव कम हो जाये, सील टूट जाये या इसका उपयोग हो चुका हो, तो इसे तुरंत रिफिल करना अनिवार्य है.
मालूम हो कि सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनता है. इसके लिए गैस चूल्हा, सिलेंडर का उपयोग होता है. स्कूल के किचन में कई सिलेंडर रखे होते हैं. सभी स्कूलों में कम से कम दो गैस सिलेंडर होता है. कहीं- कहीं दो से अधिक भी होता है. नव प्राथमिक विद्यालय सेक्टर-05 डी बगीचा टोला के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरीश चरण लोहरा ने कहा कि स्कूल में लगे अग्निशामक यंत्र बेकार हो गये हैं. सतर्कता बरती जा रही है. दो बाल्टी पानी रसोई घर में भरवा कर रखवा देते हैं, ताकि अनहोनी से बचा जा सके.अधिकारियों ने कहा
डीइओ जगरनाथ लोहरा ने कहा कि कितने स्कूलों में अग्निशमन यंत्र बेकार पड़े हुए हैं, इसकी जांच करायी जायेगी. जरूरत के अनुसार नया लगवाया जायेगा और रिफिलिंग करायी जायेगी. अग्निशमन विभाग बोकारो के प्रभारी भगवान ओझा ने कहा कि अग्निशामक यंत्र को अपडेट रखना आवश्यक है और विद्यालयों को फायर एनओसी लेना चाहिए. बिना सुरक्षा इंतजामों के विद्यालय का संचालन होना खतरनाक है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन