बोकारो : आरटीआई एक्टिविस्ट हत्या मामले में कोर्ट ने देवर-भाभी को सुनायी आजीवन कारावास की सजा

Updated at : 18 Jun 2019 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
बोकारो : आरटीआई एक्टिविस्ट हत्या मामले में कोर्ट ने देवर-भाभी को सुनायी आजीवन कारावास की सजा

बोकारो : बोकारो के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने हत्या के मामले में मंगलवार को देवर और भाभी को आजीवन कारावास की सजा कोर्ट ने सुनायी है. वहीं पति बुलु रवानी को तीन साल की सजा दी गयी है. उसपर हत्या का साक्ष्य छुपाने का आरोप है. आज अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार […]

विज्ञापन

बोकारो : बोकारो के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने हत्या के मामले में मंगलवार को देवर और भाभी को आजीवन कारावास की सजा कोर्ट ने सुनायी है. वहीं पति बुलु रवानी को तीन साल की सजा दी गयी है. उसपर हत्या का साक्ष्य छुपाने का आरोप है. आज अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार की अदालत ने सजा सुनायी है.

मामले में मुख्‍य आरोपी बालिका रवानी और लखी रवानी को आजीवन कारावास की सजा कोर्ट ने दी है जिनपर आरटीआई एक्टिविस्ट सुधीर रवानी की हत्या करने का आरोप था. हत्या 9 अगस्त 2017 को चन्दनकयारी थाना क्षेत्र में की गयी थी.

13 जून को अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया था. वाद संख्या 3/18 की सुनवाई करते हुए इस मामले में कोर्ट ने बालिका देवी, लखी राम रवानी और बुलु रवानी को दोषी पाया था. इनके खिलाफ इचंदनकियारी थाना में कांड संख्या 92/17 के तहत सुधीर की हत्या का मामला दर्ज था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola