विधायक आवास के पास से बाइक की चोरीविधायक आवास के पास से बाइक की चोरी
Updated at : 10 Jun 2019 7:37 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : सेक्टर एक बी स्थित विधायक बिरंची नारायण के आवास के पास से बाइक (जेएच09आर-8692) चोरी हो गयी. चोरी गयी बाइक पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के ग्राम ओलगाडी निवासी रघुनाथ महतो की थी. श्री महतो ने घटना की सूचना रविवार को स्थानीय बीएस सिटी थाना को दी है. श्री महतो के अनुसार, वह सुबह दस […]
विज्ञापन
बोकारो : सेक्टर एक बी स्थित विधायक बिरंची नारायण के आवास के पास से बाइक (जेएच09आर-8692) चोरी हो गयी. चोरी गयी बाइक पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के ग्राम ओलगाडी निवासी रघुनाथ महतो की थी. श्री महतो ने घटना की सूचना रविवार को स्थानीय बीएस सिटी थाना को दी है.
श्री महतो के अनुसार, वह सुबह दस बजे विधायक से मिलने उनके आवासीय कार्यालय आये थे. बाइक को विधायक के आवासीय कार्यालय के निकट लॉक कर खड़ा किया था. विधायक से मिलने के बाद जब वह बाहर निकले तो बाइक गायब हो चुकी थी.
एक अन्य खबर के अनुसार हरला थाना क्षेत्र के वसंती मोड़ से बाइक (जेएच09आर-8692) चोरी हो गयी. चोरी गयी बाइक ग्राम पिपराटांड़ निवासी मो एनुल हक की थी. घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी है. मो हक के अनुसार, वह बाइक से हटिया मोड़ फल खरीदने गये थे. इसी दौरान यहां से उनकी बाइक चोरी हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




