झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

Published at :01 Jun 2019 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

पारा लुढ़क कर पहुंचा 39 डिग्री पर 14 किमी प्रतिघंटा की हवा ने दी राहत बोकारो : शुक्रवार की शुरुआत पश्चिम दिशा से बहने वाली हवा के साथ हुई. गर्मी के मौसम में 14 किमी प्रति घंटा रफ्तार की हवा राहत देने वाली प्रतीत हो रही थी. दोपहर का उष्ण मौसम भी बदन कम ही […]

विज्ञापन

पारा लुढ़क कर पहुंचा 39 डिग्री पर

14 किमी प्रतिघंटा की हवा ने दी राहत
बोकारो : शुक्रवार की शुरुआत पश्चिम दिशा से बहने वाली हवा के साथ हुई. गर्मी के मौसम में 14 किमी प्रति घंटा रफ्तार की हवा राहत देने वाली प्रतीत हो रही थी. दोपहर का उष्ण मौसम भी बदन कम ही जला रहा था. शाम होते-होते मौसम की खुशिमजाजी लोगों पर मेहरबान हो गयी. झमाझम बारिश हुई. गरज-तड़क के बारिश ने गर्मी से काफी राहत दी.
अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया. आसमान पर बादल का खेल दोपहर बाद से ही शुरू हो गया था. धीरे-धीरे बादल का रंग गहरा होते गया. शाम 04:30 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ. 15 मिनट की बारिश के बाद बारिश थम भी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola