झुलसी कतरास निवासी वृद्धा की बोकारो में मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 May 2019 3:24 AM (IST)
विज्ञापन

को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित अस्पताल में चल रहा था इलाज बोकारो : धनबाद जिला के थाना कतरास, छाताबाद, कटहल धौड़ा निवासी वृद्धा लालकेश्वरी देवी (70 वर्ष) की मौत को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित एपेक्स अस्पताल में गुरुवार की सुबह हो गयी. बीएस सिटी थाना अस्पताल पहुंचकर मृतका की बहू पुतुल देवी का बयान दर्ज किया. पुतुल के अनुसार […]
विज्ञापन
को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित अस्पताल में चल रहा था इलाज
बोकारो : धनबाद जिला के थाना कतरास, छाताबाद, कटहल धौड़ा निवासी वृद्धा लालकेश्वरी देवी (70 वर्ष) की मौत को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित एपेक्स अस्पताल में गुरुवार की सुबह हो गयी. बीएस सिटी थाना अस्पताल पहुंचकर मृतका की बहू पुतुल देवी का बयान दर्ज किया. पुतुल के अनुसार घटना बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे की है. पुतुल के पति अजय कुमार घर से बाहर गये थे. वह किचन में खाना बना रही थी. सास लालकेश्वरी देवी आवास के बाहर टहल रही थी.
कुछ देर के बाद पुतुल किचन से निकल कर अपने बेडरूम में आकर आराम करने लगी. इसी दौरान सास के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुतुल ने खिड़की से झांका, तो सास आग की लपटों में झुलस रही थी. दौड़कर पुतुल घर से बाहर निकली. शोर मचाकर आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया. लोगों की मदद से आग बुझाया गया.
पुतुल ने घटना की सूचना अपने पति को दी. कुछ देर में ही पति घर आ गये. इसके बाद सास को धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल लाया गया. स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया. यहां एपेक्स अस्पताल में कुछ देर इलाज चलने के बाद लालकेश्वरी देवी की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




