सेक्टर आठ में 10 अनधिकृत पानी की टैपिंग हटी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2014 3:52 AM

विज्ञापन

बोकारो : बीएसएल के नगर प्रशासन व जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को सेक्टर-8 हॉस्टल के समीप लगभग 10 अनधिकृत पानी के टैपिंग को हटाया गया़ इस दौरान लगभग 100 मीटर पीवीसी पाइप को भी हटाया गया़ सेक्टर-8 हॉस्टल के नजदीक के खटाल और झोपड़ी में इस अनधिकृत टैपिंग से पानी की आपूर्ति की […]

विज्ञापन

बोकारो : बीएसएल के नगर प्रशासन व जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को सेक्टर-8 हॉस्टल के समीप लगभग 10 अनधिकृत पानी के टैपिंग को हटाया गया़ इस दौरान लगभग 100 मीटर पीवीसी पाइप को भी हटाया गया़ सेक्टर-8 हॉस्टल के नजदीक के खटाल और झोपड़ी में इस अनधिकृत टैपिंग से पानी की आपूर्ति की जाती थी. इसके कारण हॉस्टल के मकानों में पानी की समस्या होती थी़.

15 अनधिकृत आवास खाली

सेक्टर के कुछ मकानों को अनधिकृत रूप से कब्जा किया गया था, जिसे बीएसएल ने जिला प्रशासन की मदद से खाली करवाने का अभियान शुरू किया है़ अभियान के तहत 10 जुलाई को सेक्टर-1 के 5 इ-टाइप क्वार्टरों, 11 जुलाई को सेक्टर-2 और सेक्टर-3 के 4 इ-टाइप क्वार्टरों और 12 जुलाई को सेक्टर-4 और सेक्टर-5 के 6 इ-टाइप क्वार्टरों खाली करवाया गया है़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola