बाइक सवार बदमाशों पर छिनतई का मामला दर्ज

बोकारो : बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर तीन क्लब के पास झपट्टा मारकर एक महिला का पर्स छीन लिया. घटना की प्राथमिकी सेक्टर दो बी, जी रोड निवासी महिला के पति हरेकृष्ण चौहान ने शनिवार को बीएस सिटी थाना मे दर्ज करायी है. घटना शुक्रवार की रात की है. श्री चौहान के अनुसार, वह अपनी […]
बोकारो : बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर तीन क्लब के पास झपट्टा मारकर एक महिला का पर्स छीन लिया. घटना की प्राथमिकी सेक्टर दो बी, जी रोड निवासी महिला के पति हरेकृष्ण चौहान ने शनिवार को बीएस सिटी थाना मे दर्ज करायी है. घटना शुक्रवार की रात की है. श्री चौहान के अनुसार, वह अपनी पत्नी के साथ मॉल से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे.
सेक्टर तीन क्लब के पास बाइक सवार बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया और छपरा मोड़ के तरफ फरार हो गये. छिनतई हुए पर्स में पंद्रह हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन व अलमारी की चाबी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




