Bokaro News : मंत्री ने पीड़ितों के बीच बांटा मुआवजा राशि का चेक

Bokaro News : पेटरवार में वन विभाग के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार
Bokaro News : पेटरवार. राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पेटरवार स्थित वन विभाग के सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार के दौरान पेटरवार वन क्षेत्र अंतर्गत जंगली जानवरों के हमले से प्रभावित परिवारों एवं किसानों के बीच 6,03,200 की मुआवजा राशि का वितरण किया. इस दौरान मृतक आश्रित के रूप में स्व मंजू देवी के परिजन को चार लाख की आर्थिक सहायता राशि दी गयी. वहीं फसल एवं मकान क्षति से प्रभावित लाभुकों में लाली मांझी, साहेब राम मांझी, शिवचंद मांझी, महेश मांझी, महेंद्र साव, ताजो देवी तथा गणेश गंझू के बीच भी मुआवजा राशि वितरित की गयी. मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. मौके पर वन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
पति का शव लाने व उचित मुआवजा दिलाने की लगायी गुहार :
विधवा अन्नू देवी ने जनता दरबार में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद व मद्य निषेद मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मिल कर अपनी दो छोटी-छोटी बच्चियों के साथ मुलाकात कर पति का शव लाने व उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगायी. मंत्री ने मृतक की विधवा को आश्वासन देते हुए कहा कि मृतक का शव पेटरवार लाया जायेगा और उचित मुआवजा भी दिलाया जायेगा.मालूम हो कि पेटरवार थाना क्षेत्र के उत्तासारा पंचायत के अम्बाडीह गांव निवासी कमलेश महतो(39 वर्ष) तुर्वे नवी मुंबई में सीपीएस माइनिंग में डंपर चलाने का काम करता था. विगत 23 मई को सुबह 9:05 बजे डंपर चलाने के क्रम में वह दुर्घटना का शिकार हो गया. उन्हें गंभीर चोटें आयी. उन्हें इलाज के लिए नवी मुंबई के वाशी स्थित नगर निगम अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










