बोकारो में फांसी के फंदा से झूलती मिली खुशबू, पति पर हत्या का आरोप

बोकारो : झारखंड (Jharkhand) के बोकारो (Bokaro) जिला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) की पूर्व संध्या पर एक युवती अपने कमरे में मृत मिली. उसका शव फांसी के फंदे से झूल रहा था. मृतका के भाई ने बहन के ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वालों का […]
बोकारो : झारखंड (Jharkhand) के बोकारो (Bokaro) जिला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) की पूर्व संध्या पर एक युवती अपने कमरे में मृत मिली. उसका शव फांसी के फंदे से झूल रहा था. मृतका के भाई ने बहन के ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वालों का कहना है खुशबू ने आत्महत्या (Suicide) कर ली है.
घटना बोकारो जिला के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9B के स्ट्रीट 16 में हुई है. मृतका का नाम खुशबू है. खुशबू के भाई राजेश ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन घरेलू हिंसा की शिकार हुई है. बिहार के गया जिला के मानपुर के रहने वाले खुशबू के भाई राजेश ने सीधे तौर पर खुशबू की मौत के लिए उसके पति शरद कुमार को जिम्मेदार ठहराया है. राजेश ने कहा कि उसकी बहन की हत्या की गयी है.
राजेश के बयान के आधार पर पुलिस बयान दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है. उधर, खुशबू के ससुराल वालों का कहना है कि विवाह के कई साल बीत जाने के बाद भी संतान नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशान थी. हाल में वह गर्भवती हुई थी, लेकिन गर्भ में ही शिशु की मृत्यु हो गयी. शायद इसी से परेशान होकर खुशबू ने गुरुवार की रात फांसी लगा ली.
जल्दबाजी में पुलिस को सूचना दिये बिना परिजन रात 10 बजे खुशबू को बोकारो जेनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) ले गये. अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसकी मृत्यु हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




