Bokaro News : नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, तीन गिरफ्तार

Bokaro News : नाबालिग से घर में घुस कर दुष्कर्म की कोशिश व छेड़खानी के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

एक नाबालिग से घर में घुस कर दुष्कर्म की कोशिश व छेड़खानी के मामले में सेक्टर छह थाना की पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया. सिटी डीएसपी राजीव रंजन व इंस्पेक्टर संगीता कुमारी ने बताया कि सोमवार की रात को सेक्टर पांच की एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आवेदन में कहा था कि घर में पुत्र और पुत्री सो रहे थे. मध्य रात्रि को आयुष कुमार उर्फ सौरभ, निखिल कुमार (दोनों सेक्टर पांच आउट हाउस निवासी) व गौतम कुमार (सेक्टर पांच गर्ल्स हॉस्टल के समीप रहने वाला) घर में घुस गये और नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश की. पुत्री के हल्ला करने पर पुत्र जाग गया. आरोपी मारपीट कर फरार हो गये. छापामारी कर तीनों आरोपियों को देर रात को उनके आवासों से गिरफ्तार किया गया. छापामारी दल में पुअनि शशिभूषण गोप, सअनि गुप्तेश्वर पांडेय, आरक्षी उपेंद्र यादव, गणेश चंद्र महतो, गृहरक्षक संतोष कुमार शामिल थे.

जानलेवा हमला करने वाले को तीन साल की सजा

एडीजे वन बोकारो की अदालत में मंगलवार को जानलेवा हमले के मामले में अंकुर रजवार को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनायी और उसे जेल भेज दिया गया. मामले में लोक अभियोजक राजीव कुमार ने अदालत में अभियोजन पक्ष का पक्ष रखा. घटना 14 जून 2021 की है. सारो देवी ने मामला दर्ज कराते हुए कहा था कि उनके पति कारु रजक घर के पास बांस की घेराबंदी कर रहे थे. इसी दौरान अंकुर रजवार दो साथियों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए बांस की बाउंड्री उखाड़ने लगा. विरोध करने पर सभी आरोपियों ने उनके पति पर हमला कर दिया. हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola