Bokaro News : जरीडीह में बंद घर से 12 लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : जरीडीह में बंद घर से 12 लाख की चोरी

Bokaro News : जरीडीह में एक बंद घर से 12 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हो गयी.

विज्ञापन

जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड़मोहनपुर में सोनू गुप्ता के बंद घर से 12 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हो गयी. श्री गुप्ता सोमवार को परिवार के साथ कुर्मीडीह स्थित अपने पुराने घर गये थे. रात को चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़ कर घर में घुस गये और सोना व चांदी के गहने और पीतल व कांसा के बर्तन ले गये. मंगलवार की सुबह श्री गुप्ता आये तो चोरी का पता चला. कहा कि एक महीने पहले इस घर में शिफ्ट हुए हैं. उन्होंने थाना में आवेदन दिया है. इधर थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच की. आसपास के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला जा रहा है.

चोर बना रहे हैं बंद घरों को निशाना

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में चोर लगातार बंद घरों को निशाना बना रहे हैं. शांतिनगर में 26 अप्रैल को मालिक मनोज सिन्हा के बंद घर से पांच लाख के जेवरात, टीवी, गैस सिलेंडर, बर्तन, समेत 30 हजार रुपये की चोरी हो गयी थी. टांड़मोहनपुर में विकास नोनिया के बंद घर से भी जनवरी में आठ लाख रुपये के जेवरात समेत 1.25 लाख रुपये की चोरी हुई थी. 17 जनवरी को श्री नोनिया परिवार के साथ उज्जैन गये थे. 19 जनवरी को लौटे तो चोरी का पता चला था.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola