कसमार : प्रभात खबर के गांव त्रियोनाला में विधायक मद से बनेंगी दो सड़कें

Updated at : 15 Dec 2018 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
कसमार :  प्रभात खबर के गांव त्रियोनाला में विधायक मद से बनेंगी दो सड़कें

कसमार : बोकारो जिला अंतर्गत कसमार प्रखंड की हिसिम पंचायत स्थित ‘प्रभात खबर’ द्वारा गोद लिए गांव त्रियोनाला में गोमिया विधायक बबीता देवी के विधायक मद से दो पीसीसी पथ का निर्माण होगा. विधायक ने शुक्रवार को नारियल फोड़ कर दोनों योजनाओं का शिलान्यास किया. इन दोनों योजनाओं में गांव के सुदूरवर्ती दुबिटया से लेकर […]

विज्ञापन
कसमार : बोकारो जिला अंतर्गत कसमार प्रखंड की हिसिम पंचायत स्थित ‘प्रभात खबर’ द्वारा गोद लिए गांव त्रियोनाला में गोमिया विधायक बबीता देवी के विधायक मद से दो पीसीसी पथ का निर्माण होगा. विधायक ने शुक्रवार को नारियल फोड़ कर दोनों योजनाओं का शिलान्यास किया.
इन दोनों योजनाओं में गांव के सुदूरवर्ती दुबिटया से लेकर नीम घुटू की ओर 2 लाख 53 हजार की लागत से 250 फुट पीसीसी पथ निर्माण तथा मडई टोला में इमली पेड़ से बल्कू मांझी के घर तक 2 लाख 53 हजार की लागत से 250 फुट पीसीसी पथ निर्माण कार्य शामिल है.
विधायक ने कहा कि इस पिछड़े गांव का विकास प्राथमिकता के साथ किया जायेगा. विधायक ने इसके अलावा अन्य कई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया.
हिसिम पहाड़ के ही केदला गांव में विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत 47 लाख की लागत से अनिल ठाकुर के घर से तुलसी मांझी के घर की ओर पीसीसी पथ व गार्डवाल निर्माण, मुरहुलसूदी पंचायत के सुदी गांव में 5 लाख की लागत से कैराकुदर से जुमरा रोड तक पीसीसी, गार्डवाल व पुलिया निर्माण, हिसिम जोड़ा तालाब में स्नान घाट का निर्माण, मसरीडीह में शिवचरण मांझी के घर से मंशू मांझी के घर की ओर पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास किया.
मौके पर पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रसाद महतो, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, सोहेल अंसारी, सिकंदर कपरदार, मिथिलेश महाराज, दिलीप महतो, प्रकाश महतो, लालू महतो, गंगाराम किस्कू, रामधन किस्कू, मनीराम महतो, जगेश्वर हेंब्रम, मनोज हेंब्रम, उमेश मुंडा, विजेंद्र महतो, विनय मुर्मू, केशव महतो, परमेश्वर महतो, मुकेश महतो, बिनोद महतो, रमेश मुर्मू आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola