बोकारो : ...अब हवाई चप्पल वाले भी करेंगे हवाई यात्रा : सीएम रघुवर दास

Published at :26 Aug 2018 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
बोकारो : ...अब हवाई चप्पल वाले भी करेंगे हवाई यात्रा : सीएम रघुवर दास

सीएम रघुवर दास व केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने किया विकास कार्य का शिलान्यास बोकारो : ”केंद्र की मोदी सरकार राष्ट्रीय विमानन नीति की उड़ान -2 योजना के तहत छोटे शहरों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने का अभियान चला रही है. योजना के दूसरे चरण में बोकारो को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने की […]

विज्ञापन

सीएम रघुवर दास व केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने किया विकास कार्य का शिलान्यास

बोकारो : ”केंद्र की मोदी सरकार राष्ट्रीय विमानन नीति की उड़ान -2 योजना के तहत छोटे शहरों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने का अभियान चला रही है. योजना के दूसरे चरण में बोकारो को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने की आधारशिला रखी गयी. इसका लाभ बोकारो के साथ ही आसपास के लोगों को भी मिलेगा.” उक्त बातें राज्य के सीएम रघुवर दास ने शनिवार को बोकारो हवाई अड्डा के विकास की आधारशिला रखते हुए कही.

कहा : एक घंटे तक का हवाई सफर ढाई हजार रुपये में कर सकेंगे. हवाई चप्पलवाले भी हवाई सेवा का लाभ ले सकेंगे. बोकारो से रांची, कोलकाता व पटना के लिए नियमित हवाई सेवा भी शुरू होगी. सीएम ने कहा : बोकारो हवाई अड्डा के विकास में लगभग 38.50 करोड़ रुपये भारत सरकार खर्च करेगी. बोकारो से पहले जमशेदपुर में भी हवाई अड्डा बनाने का काम शुरू हो चुका है. वहां से जल्द हवाई सेवा डीजीसीए के तकनीकी सर्वेक्षण के बाद शुरू होने वाली है.

बोकारो के बाद दुमका में भी हवाई अड्डा बनेगा, ताकि सुदूर इलाके के लोग भी हवाई यात्रा कर देश के महानगरों में आसानी से आना-जाना कर सकें. उन्होंने कहा : केंद्र सरकार के नेतृत्व में चार वर्षों में दुनिया में बढ़ती अर्थव्यवस्था का देश भारत बन रहा है. ऐसे में झारखंड को पीछे नहीं रहना है. इसी उद्देश्य के तहत छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ा जा रहा है.

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की होगी शुरुआत : सीएम ने कहा : झारखंड का कोई भी गरीब दवा व इलाज के अभाव में नहीं मरेगा. प्रधानमंत्री ने एलान किया है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस 25 सितंबर को झारखंड के 57 लाख परिवारों के चिकित्सा के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की जायेगी.

साथ ही झारखंड के शेष 21 लाख परिवारों के लिए झारखंड सरकार द्वारा चिकित्सा के लिए योजना शुरू होगी. इससे पूर्व सीएम रघुवर दास व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के बोकारो पहुंचने पर उनका स्वागत उपस्थित विधायक, सांसद, प्रशासनिक अधिकारियों व बीएसएल के सीइओ ने किया. हवाई अड्डा पर ही मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

कुछ माह में बोकारो में शुरू होगी हवाई सेवा : जयंत सिन्हा

गिरिडीह सांसद सहित अन्य विधायक शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं आये केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने शिलान्यास के बाद हवाई अड्डा पर पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा : सेवा शुरू करने की डेडलाइन तो नहीं बता सकता, लेकिन यह जरूर कह सकता हूं कि कुछ महीनों में बोकारो से हवाई सेवा जरूर शुरू हो जायेगी. बोकारो में पब्लिक एयरपोर्ट बनने का लाभ धनबाद, गिरिडीह के लोगों को भी मिलेगा.

केंद्र सरकार ने चार सालों में 31 नयी जगहों से हवाई सेवा शुरू की है. जबकि पूर्व की सरकार एक जगह ही कर पाती थी. उड़ान योजना के तहत शुरू होने वाली हवाई सेवा में 50 फीसदी किफायत का भी लाभ यात्रियों को मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola