ePaper

एमजे अकबर ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ

Updated at : 21 Jul 2015 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
एमजे अकबर ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ

नयी दिल्ली : भाजपा नेता एम जे अकबर ने आज राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली. अकबर ने अंग्रेजी में शपथ ली. मानसून सत्र के पहले दिन सुबह बैठक शुरु होने पर उन्हें शपथ दिलायी गयी. वह उच्च सदन में झारखंड से निर्वाचित होकर आए हैं. शपथ लेने के बाद सभापति हामिद अंसारी ने उनका […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा नेता एम जे अकबर ने आज राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली. अकबर ने अंग्रेजी में शपथ ली. मानसून सत्र के पहले दिन सुबह बैठक शुरु होने पर उन्हें शपथ दिलायी गयी.

वह उच्च सदन में झारखंड से निर्वाचित होकर आए हैं. शपथ लेने के बाद सभापति हामिद अंसारी ने उनका स्वागत किया. भाजपा प्रवक्ता अकबर एक जानेमाने पत्रकार भी हैं.

भाजपा प्रवक्ता अकबर झारखंड से राज्यसभा के लिए हुए उपचुनाव में निर्वाचित हुए हैं. यह उपचुनाव केडी सिंह के इस्तीफे के कारण कराए गए थे.

अकबर का कार्यकाल अगले साल समाप्त होगा. उन्होंने उपचुनाव में झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी को पराजित किया था. पूर्व पत्रकार और संपादक अकबर इंडिया टुडे, एशियन एज सहित कई प्रकाशनों से जुडे रहे. उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola